फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   t10 is the best format to include in olympics: virendra sehwag

सहवाग ने आलंपिक में क्रिकेट के टी20 से भी छोटे फॉर्मेट को शामिल करने की वकालत की

Sat, 02 Dec 2017 08:30 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Dec 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
t10 is the best format to include in olympics: virendra sehwag
सहवाग - फोटो : The indian express

टीम इंडिया के पूर्व ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सगवाग ने आलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की वकालत की है। सहवाग ने कहा कि ओलंपिक में टी10 क्रिकेट को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट का टी10 फॉर्मेट सबसे बेहतर होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने टी10 शामिल करने के पीछे वजह बताई कि अगर ओलंपिक में क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट (10-10 ओवर) टी10 को शामिल किया जाता है तो एक मैच 90 मिनट में समाप्त हो जाएगा और मैच का रिजल्ट भी जल्दी आ जाएगा। फुटबॉल का रिजल्ट भी 90 मिनट में आ जाता है। 
विज्ञापन


39 साल के सहवाग इन दिनों टी10 लीग खेलने के लिए सऊदी अरब में हैं। यहां 14 से 17 दिसंबर तक टी10 लीग खेला जाना है। सहवाग मराठा अरविंयस की ओर से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस लीग में कई अन्य इंटरनेशनल खिलाड़ी भी खेलने वाले हैं, इनमें श्रीलंका के पूर्व विकेट कीपर कुमार संगकारा समेत पाकिस्तान के विकेट कीपर कामरान अकमल सहित मोहम्मद अमीर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः बीसीसीआई ने कहा- टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का फैसला इन पर निर्भर


सहवाग ने यह बातें मराठा अरविंयस की टीम की जर्सी की लॉन्चिंग के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मैं टी10 का समर्थन इस आधार पर कर रहा हूं क्योंकि यह छोटा फॉर्मेट होगा और कोई भी खिलाड़ी अपने अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जीता सकता है। साथ ही इससे पूरी दुनिया में क्रिकेट के प्रति लोगों में लोकप्रियता बढ़ेगी और बाकि देश में क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित होंगे। 
 
सऊदी अरब में खेली जाने वाली यह टी10 लीग अमीरात क्रिकेट बोर्ड आयोजित कर रही है। इस लीग को बकायदा आईसीसी ने अपनी अनुमति दी है। इस लीग को आयोजित करने के पीछे बिजनेस मैन साईजुल उल मलिक का है। इस लीग में सहवाग एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed