फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Team india vice captain rohit sharma said May be Hardik Pandya will start bowling from next week

T-20 World Cup: रोहित ने हार्दिक की फिटनेस को लेकर दिया अपडेट, कहा- अगले सप्ताह से शुरू कर सकते हैं गेंदबाजी

Sat, 09 Oct 2021 03:09 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 09 Oct 2021 03:09 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर अपडेट दिया है। हिटमैन के मुताबिक हार्दिक दिन-ब-दिन बेहतर हो रहे हैं और वह अगले सप्ताह से गेंदबाजी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Team india vice captain rohit sharma said May be Hardik Pandya will start bowling from next week
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक पांड्या आईपीएल में गेंदबाजी करेंगे। लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि हार्दिक अगले सप्ताह से गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं। हार्दिक ने चोट की वजह के आईपीएल के इस सीजन में गेंदबाजी नहीं की। 

विज्ञापन

चेतन ने कहा था हार्दिक करेंगे गेंदबाजी

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल के दूसरे सत्र में हार्दिक ने मुंबई लिए पांच मैच खेले। पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच को अगर छोड़ दिया जाए तो उन्हें किसी मैच में सफलता नहीं मिली। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच जिताया था। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं की। जबकि, आईपीएल के दूसरे सत्र से पहले सीनियर चयनकर्ता चेतना शर्मा ने कहा था कि वह गेंदबाजी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित का बयान

अबू धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के बाद रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर बयान देते हुए कहा, गेंदबाजी के लिहाज से फिजियो, ट्रेनर उनकी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं, उन्होंने अभी तक एक गेंद नहीं डाली है, हम एक मैच में उनसे गेंदबाजी कराना चाहते थे यह जाने के लिए वह कितना है। रोहित ने आगे कहा, हार्दिक  दिन-ब-दिन बेहतर होते जा रहे हैं, अगले सप्ताह वह गेंदबाजी करने में सक्षम हो सकत हैं कौन जाने, इस पर सिर्फ डॉक्टर और फीजियो ही अपडेट दे पाएंगे। 

विज्ञापन

हार्दिक ने किया निराश

आईपीएल 2021 में हार्दिक पांड्या अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वह उस स्तर की बल्लेबाजी नही कर पाए जैसे पहले करते रहे हैं। आईपीएल के सीजन में वह 14.11 के औसत और 113.39 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 127 रन ही बना पाए। रोहित ने आगे कहा, जहां तक उनकी बल्लेबाजी का सवाल है, हां, वह थोड़ा निराश होंगे, लेकिन वह एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, हार्दिक पहले भी कठिन परिस्थितियों से वापसी कर चुके हैं। हिटमैन के मुताबिक, निजी तौर पर हार्दिक अपनी बल्लेबाजी से खुश नहीं होंगे, लेकिन टीम को उनकी क्षमता पर भरोसा है। मुझे व्यक्तिगत रूप से उनकी क्षमता पर पूरा यकीन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed