फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Rameez Raja said before the World Cup said PCB will get blank check if Pakistan beat India
NZ Inning
86/2 (9 ov)
Glenn Phillips 4(6)*
Daryl Mitchell 11 (8)
IND elected to bowl

टी-20 विश्व कप: पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने खोली पोल, कहा- बीसीसीआई के सहारे चल रहा है पाकिस्तान में क्रिकेट

Fri, 08 Oct 2021 01:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 08 Oct 2021 01:31 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारत को हरा देता है तो पीसीबी को ब्लैंक चेक मिलेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप में 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Rameez Raja said before the World Cup said PCB will get blank check if Pakistan beat India
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है अगर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत को हरा देता है बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को ब्लैंक चेक मिलेगा। पीसीबी मुखिया के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को 90 फीसदी फंडिंग भारत से आती है। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि पाकिस्तान आज तक भारत को विश्व कप में क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में हरा नहीं पाया है। राजनीतिक संबंधों में दरार के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाती है। यह दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट या फिर एशिया में आमने-सामने होती हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

इन्वेस्टर ने दी जानकारी

पीसीबी चेयरमैन ने सीनेट स्टैंडिंग कमेटी ऑन इंटर-प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन की मीटिंग के दौरान कहा, एक इन्वेस्टर ने मुझसे कहा है कि अगर टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो उसके लिए ब्लैंक चेक तैयार करके रखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मौजूदा समय में वित्तीय संकट झेल रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलने आई थी लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वह वापस लौट गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

टीमें हमें कूड़े का डिब्बा समझती हैं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ने आगे कहा, अगर हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होती तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें हमें इस्तेमाल कर के कूड़े के डिब्बे में न फेंक देतीं। उन्होंने कहा बेस्ट टीम और बेस्ट क्रिकेट इकॉनमी दो बड़ी चुनौतिया हैं। जहां तक टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की बात है तो भारत ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया विश्व कप जीता था। उसके बाद 2014 में टीम इंडिया टी-20 विश्व में उपविजेता रही। वहीं, 2021 क्रिकेट वर्ल्ड कप 17 अक्तूबर से शूरू हो रहा है जिसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed