फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: ICC Announced T20 World Cup Schedule Know Date Time And venue

ICC T20 World Cup Schedule: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख सामने आई, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले

Tue, 17 Aug 2021 03:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 17 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 में खेले जाने वाले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया। इस विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में किया जाएगा। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: ICC Announced T20 World Cup Schedule Know Date Time And venue
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज टी-20 विश्व कप 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया। आईसीसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा। वहीं इसी दिन दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। जबकि भारत टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन पहले भारत में प्रस्तावित था। लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे यूएई और ओमान में स्थानांतरित कर दिया। 

विज्ञापन



विज्ञापन


टी-20 विश्व कप 2021 में भारत के मुकाबले

24 अक्तूबर बनाम पाकिस्तान

31 अक्तूबर बनाम न्यूजीलैंड

3 नवंबर बनाम अफगानिस्तान

5 नवंबर बनाम B1

8 नवंबर बनाम A2

 

 

टूर्नामेंट के पहले दौर में आठ क्वालीफाइंग टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। शुरुआती आठ टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।  


साल 2016 के बाद यह पहला मौका है जब पुरुषों के टी-20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2016 में कोलकाता में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था। 

सुपर- 12

ग्रुप एक- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, राउंड 1 ग्रुप ए का विजेता, राउंड 1 ग्रुप बी का उपविजेता 

ग्रुप दो- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, राउंड 1 ग्रुप बी का विजेता, राउंड 1 ग्रुप ए का उपविजेता 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed