{"_id":"5b69c2514f1c1b096a8b5b6c","slug":"t-10-cricket-league-gets-green-signal-from-icc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब और रोमांचक हो जाएगा क्रिकेट, टी-10 लीग को मिली आईसीसी की मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब और रोमांचक हो जाएगा क्रिकेट, टी-10 लीग को मिली आईसीसी की मंजूरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
t 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-10 लीग के दूसरे सत्र को अधिकारिक मंजूरी दे दी है, जिसका आयोजन 23 नवंबर से शारजाह में किया जाएगा। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से मंजूरी मिलना लीग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें इस बार दो नई टीमें जोड़ी गई हैं और यह आठ टीमों के बीच खेला जाएगा।
आईसीसी के एक प्रवक्ता ने आज पीटीआई से कहा, 'हां, आईसीसी ने टी-10 टूर्नामेंट को मंजूरी दे दी है। आयोजकों ने किसी क्रिकेट प्रतियोगिता को मंजूरी दिये जाने संबंधी सभी शर्तों और औपचारिकताओं को पूरा किया जिसके बाद उन्हें मंजूरी मिली।'
टी-10 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य अमीरात क्रिकेट बोर्ड का घरेलू फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है। हालांकि यह पता चला है कि मंजूरी देने का मतलब यह नहीं है कि आईसीसी इसके संरक्षक या लीग या प्रारूप को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
टी-10 लीग के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा, 'आईसीसी से मंजूरी मिलने से टी10 लीग के हमारे भागीदारों, हितधारकों और विशेषकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। इससे हमारे साथ यह सुनिश्चित करने के लिये अतिरिक्त जिम्मेदारी भी जुड़ गयी है कि हम वर्ष दर वर्ष इसको आगे बढ़ायें और इस प्रारूप को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य बनाए।'