सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: विदर्भ के दर्शन नालकंडे ने चार गेंदों में चार विकेट झटके, फाइनल कर्नाटक और तमिनाडु के बीच
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के दर्शन नालकंडे ने चार गेंदों में चार विकेट लेने का कारनामा किया है। हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की पारी के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए दर्शन नालकंडे ने ओवर की दूसरी गेंद में अनिरुद्ध जोशी को आउट किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर शरथ बीआर, चौथी गेंद पर जगदीश सुचित और पांचवीं गेंद पर अभिनव मनोहर को आउट किया। उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और कर्नाटक को 176 रनों पर रोका। हालांकि उनकी टीम इस स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और सेमीफाइनल मैच चार रनों से हार गई।
Hat-trick ✅
4⃣ successive wickets ✅
Last-over heroics
DO NOT MISS this sensational bowling display from Vidarbha's Darshan Nalkande. 🔥 🔥 #KARvVID #SyedMushtaqAliT20 #SF2विज्ञापन विज्ञापन
Watch 🎥 🔽https://t.co/c67NIyQBBx pic.twitter.com/EjrXET1AVK— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 20, 2021
आईपीएल में पंजाब का हिस्सा हैं
नालकंडे को आईपीएल में पंजाब की टीम ने खरीदा था, लेकिन अभी तक उन्हें इस लीग में पहला मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने साल 2018 में पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ी थी और इसी साल लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी पहला मैच खेला था। इसके बाद से वो लगातार अपने खेल में सुधार करते नजर आ रहे हैं। इसका फायदा भी उन्हें सेमीफाइनल मैच में मिला, लेकिन उनकी टीम हार गई और इस टूर्नामेंट में उनका सफर यहीं पर खत्म हो गया।
तमिलनाडु और कर्नाटक में होगी खिताबी भिड़ंत
इस मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया और विदर्भ के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा। आखिरी ओवर में नालकंडे ने चार विकेट लेकर रनों पर लगाम लगाई वरना यह टीम 190 के पास का स्कोर भी बना सकती थी। कर्नाटक के लिए ओपनर रोहन कदम ने 87 और कप्तान मनीष पांडे ने 54 रनों की पारी खेली। बड़े ल्क्ष्य के जवाब में विदर्भ ने भी अच्छा खेल दिखाया और 172 रन बनाए, लेकिन चार रनों के करीबी अंतर से यह मैच हार गई। इसके साथ ही कर्नाटक इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले तमिलनाडु फाइनल में पहुंच चुकी है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु का दबदबा जारी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले तीन सीजन से यह टीम फाइनल में पहुंच रही है। इस बार भी तमिलनाडु के तेज गेंदबाज पी सरवन ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल मैच में पांच विकेट झटके। उन्होंने हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और तमिलनाडु को एक बार फिर फाइनल में पहुंचा दिया। अब तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच 22 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।