फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy: third day 12 january match reports round up

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: सिद्धार्थ कौल ने ली हैट्रिक, रैना रहे फ्लॉप, तीसरे दिन खेले गए सभी मैचों के रिजल्ट

Tue, 12 Jan 2021 10:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Jan 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy: third day 12 january match reports round up
Siddarth Kaul

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीसरे दिन कुल नौ मुकाबले खेले गए। महाराष्ट्र की तरफ से केदार जाधव ने धुआंधार बल्लेबाजी की तो वहीं पंजाब की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने शानदार गेंदबाजी कर हैट्रिक ली। उधर, बंगाल के लिए विवेक सिंह ने शानदार शतक जड़ा। ऐसे जानते हैं तीसरे दिन खेले गए सभी मैचों के रिजल्टः

विज्ञापन


रेलवे ने यूपी को 8 विकेट से हराया
मृणाल देवधर और शिवम चौधरी के अर्धशतकों की मदद से रेलवे ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मंगलवार को उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी जबकि पंजाब ने कर्नाटक पर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने फिर निराश किया और पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर उसकी टीम नौ विकेट पर 133 रन ही बना पाई। युवा सलामी बल्लेबाज कर्ण शर्मा ने 30 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाये। उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 24) का था। अनुभवी सुरेश रैना छह रन ही बना पाये।
विज्ञापन


रेलवे ने देवधर (52 गेंदों पर 57, आठ चौके) और चौधरी (39 गेंदों पर नाबाद 56, छह चौके, एक छक्का) के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की मदद से 17.4 ओवर में दो विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की यह लगातार दूसरी हार है और उसके नाकआउट में पहुंचने की संभावना क्षीण पड़ गयी है। रेलवे की यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ कौल की हैट्रिकपंजाब ने कर्नाटक को नौ विकेट से रौंदा
उधर, पंजाब ने सिद्धार्थ कौल (26 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और प्रभसिमरन सिंह (52 गेंदों पर नाबाद 89) रन की धमाकेदार पारी से 32 गेंद शेष रहते ही कर्नाटक को पराजित किया।कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से रोहन कदम ने सर्वाधिक 32 रन बनाये। पंजाब ने केवल 14.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। प्रभसिमरन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए और अभिषेक शर्मा (30) के साथ पहले विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी की। पंजाब इस जीत से ग्रुप ए में आठ अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद रेलवे (आठ अंक), कर्नाटक और जम्मू कश्मीर (दोनों चार अंक) का नंबर आता है।

जम्मू कश्मीर ने त्रिपुरा को सात विकेट से हराया
जम्मू कश्मीर ने एक अन्य मैच में त्रिपुरा को 31 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया। त्रिपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 93 रन पर ढेर हो गयी। जम्मू कश्मीर ने 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। उसकी तरफ सूर्यांश रैना ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।

बंगाल की लगातार दूसरी जीत

विवेक सिंह के 64 गेंदों पर नाबाद 100 रन की मदद से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप बी में झारखंड को 16 रन से हराया जो उसकी लगातार दूसरी जीत है। विवेक ने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने श्रीवत्स गोस्वामी (27) के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े जिससे बंगाल ने ईडन गार्डन्स में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 161 रन बनाये। इन दोनों के अलावा केवल मनोज तिवारी (12) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

झारखंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 145 रन ही बना पाई। झारखंड ने सलामी बल्लेबाज आनंद सिंह (13) का विकेट तीसरे ओवर में गंवा दिया। कप्तान इशान किशन (22) और विराट सिंह (47) ने दूसरे विकेट के लिये 38 रन जोड़े लेकिन ये दोनों तेजी से रन नहीं बना पाए। निचले क्रम में उत्कर्ष सिंह ने 28 रन बनाये जिससे हार का अंतर ही कम हुआ। बंगाल की तरफ से इशान पोरेल ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए।

हैदराबाद ने ओड़िशा को छह रन से हराया
ग्रुप बी के एक अन्य मैच में हैदराबाद ने ओड़िशा को छह रन से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 153 रन बनाए। उसकी तरफ से तिलक वर्मा ने 44 और तन्मय अग्रवाल ने 34 रन का योगदान दिया। ओडिशा की टीम गोविंदा पोद्दार के 50, सुभ्रांश सेनापति के नाबाद 43 और राजेश धूपर के नाबाद 30 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन तक ही पहुंच पाई।

केदार के दम महाराष्ट्र ने 8 विकेट से जीता मैच

केदार जाधव (45 गेंद में नाबाद 84 रन) और नौशाद शेख (44 गेंद में नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 166 रन की अटूट साझेदारी के दम पर महाराष्ट्र ने एलीट ग्रुप सी के मैच में मंगलवार को छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते समय महाराष्ट्र की टीम सलामी बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड़ (15) और कप्तान राहुल त्रिपाठी (14) के विकेट सस्ते में गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन जाधव और शेख ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी।

हिमाचल की टीम 20 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। बड़ौदा ने एक ओवर बाकी रहते छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्रुप के एक अन्य मैच में गुजरात ने उत्तराखंड को 73 रन से हराया। गुजरात के पांच विकेट पर 172 रन के जवाब में उत्तराखंड की टीम आठ विकेट पर सिर्फ 99 रन बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed