फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy round up Deepak Chahar bags 2nd hat-trick in 3 days

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राउंड-अपः चाहर की तीन दिन में दूसरी हैट्रिक, मुंबई का विजयी चौका

Wed, 13 Nov 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 13 Nov 2019 07:55 AM IST
सार

-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : राजस्थान की ओर से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ झटके चार विकेट
-चाहर ने यह चारों विकेट एक ही ओवर में लिए, पर टीम को एक रन से मिली हार  
 

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy round up Deepak Chahar bags 2nd hat-trick in 3 days
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपक चाहर (4/18) ने तीन दिन में दूसरी हैट्रिक लेकर शानदार प्रदर्शन तो किया पर उनकी टीम राजस्थान जीत नहीं पाई। उनके उम्दा प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मुकाबले में विदर्भ के हाथों वीजेडी प्रणाली से एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को निर्णायक टी-20 मुकाबले में सात रन देकर हैट्रिक सहित छह विकेट झटके थे। चाहर ने यह चारों विकेट एक ही ओवर में झटके। बारिश के कारण 13 ओवर के हुए मैच में राजस्थान को 107 रन लक्ष्य दिया गया था पर वह आठ विकेट पर 105 रन ही बना सका।
विज्ञापन


चाहर ने दर्शन नलकांडे (00), श्रीकांत वाघ (13) और अक्षय वाडकर (00) को विदर्भ की पारी के अंतिम ओवर में चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर आउट किया, जिससे राजस्थान ने प्रतिद्वंद्वी को 13 ओवर में नौ विकेट पर 99 रन पर समेट दिया। उन्होंने इस ओवर की शुरुआत रूपेश राजकुमार राठौड़ (03) के विकेट से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की जीत में चमके अंकित
अंकित राजपूत (5/17) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को चार गेंदें शेष रहते सात विकेट से रौंद डाला। बारिश के चलते छह-छह ओवर के मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले त्रिपुरा को छह विकेट पर 49 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को 5.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि उत्तर प्रदेश ने मात्र आठ रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन अक्शदीप नाथ (28) और शुभम चौबे (16) ने चौथे विकेट के लिए अटूट 42 रन की साझेदारी कर टीम को दूसरी जीत दिला दी।

हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से रौंदा  

हरियाणा ने गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन की बदौलत बंगाल को पांच विकेट से मात दी। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीवत्स गोस्वामी 30, शहबाज अहमद 26 और रॉय चौधरी 15 की मदद से आठ विकेट पर 122 रन बनाए। हरियाणा के लिए जयंत यादव और आशीष हुड्डा ने दो-दो विकेट लिए। हरियाणा ने लक्ष्य को 17.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हर्षल पटेल ने 35, टी बाली ने 23 और रोहित शर्मा ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। बंगाल के लिए अहमद और आकाश दीप ने दो-दो विकेट लिए।

मुंबई का विजयी चौका
मुंबई ने पुडुच्चेरी को 27 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव 57, सिद्धेश लाड 39, जय बिस्टा 29 और आदित्य तारे 20 की मदद से छह विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में पुडुच्चेरी की टीम सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी। पारस डोगरा ने 45 और अरुण कार्तिक ने 27 रन की पारी खेली।

पंजाब ने हिमाचल को आठ विकेट से धोया
चंडीगढ़। संदीप शर्मा (4/8) की उम्दा गेंदबाजी के बाद सिमरन सिंह (57) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से पंजाब ने 63 गेंद शेष रहते हिमाचल प्रदेश को आठ विकेट से धो डाला। पहले खेलते हुए हिमाचल की टीम नौ विकेट पर 87 रन ही बना पाई। प्रशांत चोपड़ा (57*) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। पंजाब ने 9.3 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने 16 और गुरकीरत सिंह ने नाबाद 14 रन की पारी खेली।
 

चंडीगढ़ की लगातार दूसरी हार

मेजबान चंडीगढ़ को हैदराबाद के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक गेंद शेष रहते 123 रन पर ढेर हो गई। विपुल शर्मा ने सर्वाधिक 35 और गुरिंदर सिंह ने 20 रन बनाए। हैदराबाद के लिए मोहम्मद सिराज और मेहदी हसन ने तीन-तीन विकेट झटके। हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। बी संदीप ने नाबाद 32, चामा मिलिंद ने नाबाद 23 और तन्मय अग्रवाल ने 28 रन बनाए। चंडीगढ़ के श्रेष्ठ निर्मोही और जसरकरण सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

जतिन के जतन से मिली जेएंडके की पहली जीत
सूरत। जतिन वधावन (69) के शानदार अर्द्धशतक और शुभम पुंडीर (48*) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी से जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) ने ओडिशा को तीन रन से मात देकर पहली जीत दर्ज की। जेएंडके ने पहले खेलते हुए दो विकेट पर 164 रन बनाए। अब्दुल समाद ने दस गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। जवाब में ओडिशा की टीम संदीप पटनायक (51) के अर्द्धशतक के बावजूद सात विकेट पर 161 रन ही बना पाई। जेएंडके की ओर से उमर नाजिर, आबिद मुश्ताक और आकिब नबी ने दो-दो विकेट झटके।

उत्तराखंड ने चखा जीत का स्वाद
मयंक मिश्रा (4/6) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने गोवा को आठ विकेट से रौंदकर सैयद मुश्ताक में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा। उसे पिछले तीन मुकाबलों में मात मिली थी। गोवा की टीम पहले खेलते हुए स्नेहल 57 और हरेंब परब नाबाद 22 की पारी के बावजूद नौ विकेट पर 119 रन ही बना पाई। उत्तराखंड के लिए सन्नी राणा और राहिल शाह ने दो-दो विकेट लिए। उत्तराखंड ने 120 रन के लक्ष्य को 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान तन्मय श्रीवास्तव ने नाबाद 49, सौरभ रावत ने नाबाद 31और करण कौशल ने 35 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed