फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy: mumbai beats madhya pradesh by 9 wickets

मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई की जीत की हैट्रिक, देखें पूरे मैच का राउंड-अप

Tue, 12 Nov 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy: mumbai beats madhya pradesh by 9 wickets
-

मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश को 9 विकेट से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है जिसने ग्रुप डी के पहले दो मैचों में मिजोरम और हरियाणा को हराया। 

विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा (36 गेंद में 68 रन) और आदित्य तारे (48 गेंद में नाबाद 74 रन) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने 160 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। आशुतोष शर्मा पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। कप्तान नमन ओझा ने 22 और रजत पाटीदार ने 25 रन बनाए। पार्थ साहनी ने 36 गेंद में 47 रन बनाये जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। आनंद बैस ने 29 गेंद में 31 और वेंकटेश अय्यर ने 24 रन बनाकर मप्र को 150 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिस्टा और तारे ने पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े। बिस्टा ने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के जड़े जबकि तारे ने 10 चौके और दो छक्के लगाए। एक अन्य मैच में बंगाल ने मेघालय को 55 रन से हराया। पुडुचेरी ने मिजोरम को 31 रन से मात दी। वहीं हरियाणा ने असम को तीन विकेट से हराया।

उपेंद्र ने दिलाई यूपी को पहली जीत
विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र सिंह यादव (70) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के ग्रुप बी मुकाबले में एक गेंद शेष रहते तमिलनाडु को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। यूपी को पहले मुकाबले में हार मिली थी। उत्तर प्रदेश ने 169 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बनाकर हासिल कर लिया। उपेंद्र ने शुभम चौबे (35) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। उपेंद्र ने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना कर पांच छक्के और चार चौके जड़े। अक्शदीप नाथ ने 25, कप्तान समर्थ सिंह ने 21 और रिंकू सिंह ने 16 रन बनाए। इससे पहले तमिलनाडु ने कप्तान दिनेश कार्तिक (61),  मुरली विजय (51) और विजय शंकर (28) की मदद से सात विकेट पर 168 रन बनाए। यूपी के लिए अंकित राजपूत, मोहसिन खान और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

धवन के दम पर जीता हिमाचल
ऋषि धवन (29 रन, 3/18) के आलराउंड खेल की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने हैदराबाद को 84 रन से मात देकर पहली जीत का स्वाद चखा। हिमाचल ने पहले खेलते हुए एकांत सेन (38), अमित कुमार (32*), प्रशांत चोपड़ा (32) और अभिमन्यु राणा (26) की मदद से पांच विकेट पर 183 रन बनाए। उसके बाद हैदराबाद को 19 ओवर में मात्र 99 रन पर समेट कर तीन मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। हैदराबाद के लिए हिमालय अग्रवाल ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। हिमाचल की ओर से धवन के अलावा आयुष जंवाल और मंयक डागर ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब ने चंडीगढ़ को सात विकेट से धोया
मंयक मारकंडे (3/26) की उम्दा गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (60*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से पंजाब ने चंडीगढ़ को सात विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने पहले चंडीगढ़ को पांच विकेट पर 131 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। चंडीगढ़ की ओर से शिवम भांबरी ने 41 और बिपुल शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। वहीं पजाब की के लिए कप्तान अमोलप्रीत सिंह ने 28, गुरकीरत सिंह ने 21 और सिमरन सिंह ने 18 रन बनाए। चंडीगढ़ के लिए गुरिंदर ने दो विकेट लिए।

हरियाणा ने असम को हराया
हर्षल पटेल (62) की शानदार अर्द्धशतकीय पारी से हरियाणा ने असम को तीन विकेट से मात दी। असम से मिले 159 रन के लक्ष्य को हरियाणा ने दो गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। चैतन्य बिश्नोई ने 32 रन की पारी खेली। इससे पहले असम ने रियान प्राग 58, पल्लवकुमार दास 43 की मदद से आठ विकेट पर 158 रन बनाए। हरियाणा के लिए हर्षल, अरुण और अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए।

दिल्ली ने नगालैंड को आठ विकेट से रौंदा
दिल्ली ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नगालैंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली ने नगालैंड को नौ विकेट पर 75 रन पर रोकने के बाद महज 12.3 ओवर में दो विकेट पर 78 रन बना लिए। बायें हाथ के स्पिनर पवन नेगी ने तीन जबकि ललित यादव, एस भाटी और करण डागर ने एक-एक विकेट लिया। नगालैंड के लिए सिर्फ एम वोट्सा (17), एसएस मुंधे (22) और आई लेमतुर (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सके।  दिल्ली की ओर से ध्रुव शोरे ने 27 और नितिश राणा ने नाबाद 20 रन बनाए।

जेएंडके 100 रन पर ढेर
झारखंड ने लो स्कोरिंग मैच में जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) को सात रन से पराजित किया। उमर नाजिर (5/17) और राम दयाल (3/23) के सामने झारखंड की टीम दो गेंद शेष रहते 107 रन पर सिमट गई। विराट सिंह (44), सौरभ तिवारी (22) और अनुकूल राय (12) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। जवाब में जेएंडके की टीम एक गेंद शेष रहते 100 रन पर ही ढेर हो गई। शुभम खजूरिया 38 और शुभम पुंडीर 33 ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। झारखंड के लिए राहुल शुक्ला ने चार, शहबाज नदीम, वरुण आरोन और मोनू कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

बड़ौदा ने उत्तराखंड को 33 रन से हराया
विजयनगरम। सौरभ रावत (70) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद उत्तराखंड को बड़ौदा के हाथों 33 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बड़ौदा से मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड की टीम 19.2 ओवर में 168 रन पर ही लुढ़क गई। करण कौशल ने 38, दीक्षांशु नेगी ने 15 और हिमांशु बिष्ट ने 15 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से स्वप्निल सिंह और ऋषि अरोठे ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले बड़ौदा ने दीपक हुड्डा 52, स्वप्निल सिंह 47, यूसुफ पठान नाबाद 26 और विष्णु सोलंकी नाबाद 29 की बदौलत चार विकेट पर 201 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए नेगी ने दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed