फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy: Karnataka face tough challenge in semi-final against Vidarbha

Syed Mushtaq Ali Trophy: सेमीफाइनल में विदर्भ के सामने सेमीफाइनल में कर्नाटक की कड़ी चुनौती

Fri, 19 Nov 2021 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Nov 2021 11:43 PM IST
सार

सलामी बल्लेबाज रोहन कदम, बी आर शरत और मध्यक्रम में करूण नायर, अनिरूद्ध जोशी और अभिनव मनोहर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजों में स्पिनर जगदीश सुचित और के सी करियप्पा जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy: Karnataka face tough challenge in semi-final against Vidarbha
कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल खेलेगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब तक अपराजेय विदर्भ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शनिवार को कर्नाटक के रूप में अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना है। अन्य सेमीफाइनल में तमिलनाडु और हैदराबाद की टीमें भिड़ेंगी। 
विज्ञापन


अक्षय वखारे की अगुवाई वाली विदर्भ टीम राजस्थान को नौ विकेट से हराकर अंतिम चार में पहुंची है जबकि कर्नाटक ने क्वार्टर फाइनल में सुपर ओवर में बंगाल को हराया। जीत के सूत्रधार मनीष पांडेय रहे। विदर्भ के बल्लेबाज अथर्व तायडे, गणेश सतीश और कप्तान वखारे को अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखना होगा। 
विज्ञापन


शीर्ष तीन के साथ जितेश शर्मा, शुभम दुबे और अपूर्व वानखेड़े को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गेंदबाजी में स्पिनर अक्षय कर्णेवार और वखारे के आठ ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं कर्नाटक के लिए अच्छी बात पांडे का फॉर्म में लौटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज रोहन कदम, बी आर शरत और मध्यक्रम में करूण नायर, अनिरूद्ध जोशी और अभिनव मनोहर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजों में स्पिनर जगदीश सुचित और के सी करियप्पा जिम्मा संभालेंगे। विजय कुमार की अगुवाई में तेज गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed