{"_id":"5dc5a7108ebc3e5b330af410","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-karnataka-beats-uttarakhand-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अलीः कर्नाटक ने उत्तराखंड को हरा लगातार 15वां टी-20 जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अलीः कर्नाटक ने उत्तराखंड को हरा लगातार 15वां टी-20 जीता
Sat, 09 Nov 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 09 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
-
कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में उत्तराखंड को नौ विकेट से हराकर लगातार 15 वां टी-20 मैच जीता और भारतीय रिकॉर्ड बनाया। ग्रुप के अन्य मैचों में गोवा ने बड़ौदा को चार विकेट से जबकि आंध्र प्रदेश ने बिहार को 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज रोहन कदम (67*)और देवदत्त पडीक्कल (53*) की मदद से कर्नाटक ने 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। कदम और पडीक्कल ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रन की साझेदारी कर कर्नाटक को 15.4 ओवर में जीत दिलाई। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम छह विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
कप्तान तन्मय श्रीवास्तव 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इस जीत से कर्नाटक ने लगातार 15 टी-20 मैचों में जीत का भारतीय रिकॉर्ड ही नहीं बनाया बल्कि वह विश्व स्तर की सूची में न्यूजीलैंड की ओटागो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। सियालकोट स्टालियंस ने 2006 से 2010 के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय टी-20 कप में लगातार 25 मैचों में जीत हासिल की।
विज्ञापन