{"_id":"61870a8abb9b885267627cdc","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-delhi-beat-uttar-pradesh-by-9-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दिल्ली ने यूपी को 9 विकेट से हराया, अनुज रावत ने लगाया अर्द्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दिल्ली ने यूपी को 9 विकेट से हराया, अनुज रावत ने लगाया अर्द्धशतक
Sun, 07 Nov 2021 04:37 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:37 AM IST
सार
दिल्ली ने 109 का लक्ष्य 40 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। अनुज रावत ने 50 रन बनाए। दिल्ली ने एक विकेट पर 13.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से हरा दिया। इलीट ग्रुप ई में यह दिल्ली की लगातार तीसरी जीत रही। उत्तर प्रदेश 8 विकेट पर 108 रन ही बना सका। तेज गेंदबाज दीपक पूनिया ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। सिमरजीत सिंह, प्रदीप सांगवान ने दो-दो और सैनी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
दिल्ली ने 109 का लक्ष्य 40 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। अनुज रावत ने 50 रन बनाए। दिल्ली ने एक विकेट पर 13.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली।
पंजाब के प्रभसिमरन का शतक
पंजाब ने प्रभसिमरन के नाबाद 119 और शुभमन के 40 रन की मदद से गोवा को 81 रन से हरा दिया। पंजाब ने 4 विकेट पर 197 रन बनाए। गोवा 8 विकेट पर 116 रन ही बना सका। सिद्धार्थ कौल ने तीन और हरप्रीत व मयंक 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
मनन का शतक नाकाम, चंडीगढ़ की हार : सुल्तानपुर। मनन वोहरा (106*) की पारी चंडीगढ़ के काम न आई। चंडीगढ़ ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए थे पर हैदराबाद ने हनुमा (57), तिलक (61*) की मदद से दो विकेट पर 163 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन