फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy 2021 tamil nadu vs rajasthan 1st semi-final match cricket news in hindi

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी 2021: बड़ौदा ने पंजाब को हराया, अब तमिलनाडु से होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 30 Jan 2021 08:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy 2021 tamil nadu vs rajasthan 1st semi-final match cricket news in hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 - फोटो : social media

बड़ौदा ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 25 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में बड़ौदा की जंग तमिलनाडु से होगी, जिसने राजस्थान को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सात विकेट से हराया। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बड़ौदा की तरफ से लकमन मेरीवाल ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


बता दें कि बड़ौदा के लिए केदार देवधर ने 49 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, कार्तिक काकाडे ने नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, पंजाब के लिए गुरकीरत सिंह मान 39 और मनदीप सिंह ने नाबाद 42 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने राजस्थान को सात विकेट से हराया
वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में दूसरी बार अपनी जगह पक्की की। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु की आठ गेंदे शेष रहते ही 158 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। तमिलनाडु की तरफ से अरुण कार्तिक (89 रन, 54 गेंदें, 9 चौके और 3 छक्के) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

बता दें कि तमिलनाडु की टीम इस सीजन में एक भी मैच बिना हारे फाइनल तक पहुंची है।एलीट ग्रुप बी में टीम पांच मैचों में से पांच में जीत दर्ज की थी। वहीं, दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम तीन बार ( 2007, 2019, और 2021) फाइनल में पहुंची है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के दूसरे क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं, राजस्थान ने चौथे क्वार्टरफाइनल में बिहार को 16 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed