{"_id":"5c780b66bdec222be735983f","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-2019-uttar-pradesh-beat-uttarakhand-by-118-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने दर्ज की बड़ी जीत, उत्तराखंड को 118 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने दर्ज की बड़ी जीत, उत्तराखंड को 118 रन से रौंदा
Thu, 28 Feb 2019 10:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर्थ सिंह (75) और अक्शदीप नाथ (70) के शानदार अर्द्धशतकों के बाद सौरभ सिंह (5/28) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड को 118 रन से रौंदकर पांचवीं जीत दर्ज की।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए समर्थ और नाथ के बीच पहले विकेट के लिए हुई 123 रन की साझेदारी और रिकूं सिंह (28) की बदौलत छह विकेट पर 209 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से सनी राणा ने दो विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 16.3 ओवर में मात्र 91 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
सौरभ रावत (30), कर्ण कौशल (22) और मयंक मिश्रा (12) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। उत्तर प्रदेश के लिए अंकित चौधरी ने तीन और यश दयाल ने दो विकेट झटके। उत्तराखंड की यह लगातार दूसरी हार है और वह अपने ग्रुप ई की तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया है। यूपी शीर्ष पर कायम है।
विज्ञापन
सुमित के दम पर जीता हरियाणा
सुमित कुमार (4/20) की शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने असम को सात विकेट से हराकर चौथी जीत दर्ज की। सुमित की अगुआई में गेंदबाजों ने पहले असम को नौ विकेट पर 80 रन पर ही रोक दिया। उसकी ओर से पल्लव कुमार ने सर्वाधिक 22 और रेयान प्राग ने 17 रन का योगदान दिया।
हरियाणा के लिए जयंत यादव ने दो विकेट लिए। हरियाणा ने 81 रन के लक्ष्य को 8.4 ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया। यशु शर्मा ने 26, हिमांशु राणा ने 19 और सुमित ने नाबाद दस रन की पारी खेली।
हिमाचल की जीत में चमके अंकुश और मैनी
अंकुश बैंस (55) की शतकीय पारी के बाद अंकित मैनी (3/29) की मदद से हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान पर नौ रन से जीत दर्ज की। हिमाचल से मिले 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम सात विकेट पर 141 रन ही बना पाई। चेतन बिष्ट ने 34, रॉबिन बिष्ट ने 34 और महिपाल ने 27 रन की पारी खेली।
हिमाचल की ओर से कंवर अभिनय ने दो विकेट लिए। इससे पहले हिमाचल ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 150 रन बनाए। अंकुश के अलावा ऋषि धवन ने नाबाद 38, निखिल ने नाबाद 23 और प्रशांत चोपड़ा ने 21 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर राहुल चाहर ने दो विकेट झटके।