फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sydney thunder wicket keeper Jos Buttler cops helmet blow in big bash league season first match 

BBL: बाल-बाल बचे जोस बटलर, विकेट कीपिंग के दौरान सिर पर लगी गेंद

Wed, 20 Dec 2017 09:57 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
sydney thunder wicket keeper Jos Buttler cops helmet blow in big bash league season first match 
सिडनी थंडर - फोटो : crictracker

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच चल रही बिग बैश लीग (बीबीएल) के पहले मैच में विकेट कीपिंग कर रहे सिडनी थंडर के खिलाड़ी जोस बटलर बाल-बाल बच गए। दरअसल, सिडनी थंडर की तरफ से जोस बटलर कीपिंग कर रहे थे, अर्जुन नायर गेंदबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन


बल्लेबाजी कर रहे सैम बिलिंग ने लैग साइड पर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे। तभी लैग साइड पर खड़े फील्डर ने बॉल फील्ड कर तेजी से बटलर की ओर थ्रो कर दी। बॉल जमीन पर टप्पा खाने के बाद ज्यादा बाउंस होकर सीधा बटलर के सिर पर जा लगी। बटलर झुक गए। स्टेडियम में भी सब बटलर को देखकर सन्न रह गए। हालांकि बटलर ने कीपिंग करते वक्त हेलमेट पहने हुए थे। लेकिन वह असहज दिख रहे थे। हालांकि तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। उनका चैक-अप किया गया। सब ठीक था तब जाकर मैच को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


पढ़ें-- BBL: वॉटसन ने खेली तूफानी पारी, 300 छक्के पूरे कर स्पेशल क्लब में हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच का यह पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। कर्टिस पैटरसन और कप्तान शेन वॉटसन ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की।

sydney thunder wicket keeper Jos Buttler cops helmet blow in big bash league season first match 
अर्जुन नायर - फोटो : crictracker

सिडनी थंडर की तरफ से वॉटसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शेन वॉटसन ने जरूर 46 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली। वॉटसन ने अपनी पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए। जबकि सिडनी सिक्सर्स के लिए सबसे ज्यादा 32 रन सैम बिलिंग्स ने बनाए। निक मैडिंसन ने भी 31 रनों की पारी खेली। वहीं डेनियल ह्यूज ने 29 रन बनाए। 

टीम को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। क्रीज पर एडियन ब्लिजार्ड और अर्जुन नायर थे। सिक्सर्स की ओर से सीन एबॉट गेंदबाजी करने आए। युवा बल्लेबाज अर्जुन नायर ने पहली दो गेंदों पर चौके जड़कर टीम थंडर के लिए मैच में जान ला दी। इसके बाद अर्जुन नायर ने एक रन लिया और अगली गेंद पर ब्लिजार्ड ने चौका जड़कर अपनी टीम की जीत तय कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed