{"_id":"6970cafe-1c5c-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"sydney-sixers-won-the-toss-and-elected-to-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारकर चैंपियंस लीग से विदा हुआ मुंबई ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हारकर चैंपियंस लीग से विदा हुआ मुंबई
डरबन/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियंस चैंपियंस लीग के ग्रुप बी में आखिरी लीग मुकाबला सिडनी सिक्सर्स से 12 रन हार गई। 137 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियंस 8 विकेट पर 124 रन ही बना सके। ठोस शुरुआत के बावजूद मुंबई की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। मोसेस हेनरिक्स ने नेविल के हाथों स्मिथ को लपकवा इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
सचिन भी 22 के निजी स्कोर पर हेनरिक्स का शिकार हुए। वह एक बार फिर बोल्ड हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा (16), दिनेश कार्तिक (18) और हरभजन सिंह (22 नाबाद) ने मुंबई को संभालने की नाकाम कोशिश की।
विज्ञापन
इससे पहले मुंबई इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी ने चैंपियंस लीग के ग्रुप बी मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट पर 136 न के स्कोर पर रोक दिया। लसिथ मलिंगा और मुनफ पटेल ने दो-दो विकेट झटके। टॉस जीतकर सिडनी की टीम पहले बल्लेबाजी को उतरी।
विज्ञापन
माइकल लंब और पीटर नेविल ने सिडनी को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। लेकिन मलिंगा ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लंब को 28 के निजी स्कोर पर पेवेलियन भेज मुंबई को पहली सफलता दिलाई। इसके अगले ही ओवर में पटेल ने नेविल (5) को आउट कर सिडनी को दूसरा झटका दिया।
इसके बाद निक मैडिनसन और स्टीवन स्मिथ ने सिडनी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। स्मिथ ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि मैडिसन ने 27 रन की पारी खेली। इन दोनों के बाद नाथन मैककुलम ने नाबाद 20 रन की पारी खेल सिडनी के सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।