{"_id":"601e99498ebc3e4a1f4e8e07","slug":"sydney-sixers-win-their-third-bbl-title-to-beats-perth-scorchers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडनी सिक्सर्स ने तीसरी बार जीता बीबीएल का खिताब, फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी सिक्सर्स ने तीसरी बार जीता बीबीएल का खिताब, फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स को हराया
Sat, 06 Feb 2021 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
सिडनी सिक्सर्स ने जीता बीबीएल का खिताब
- फोटो : social media
सिडनी सिक्सर्स ने शनिवार को पर्थ स्कॉर्चर्स को 27 रन से हराकर तीसरी बार बीग बैश लीग (बीबीएल) का खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने जेम्स विंस (95 रन, 60 गेंदें, 10 चौके और तीन छक्के) के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमनौ विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बता दें कि सिडनी सिक्सर्स की यह लगातार दूसरी जीत है। बीबीएल का सबसे पहला खिताब (2011-12) भी सिडनी सिक्सर्स ने ही जीता था। इसके बाद 2019-20 का खिताब भी सिक्सर्स ने ही अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Soak it up, @SixersBBL fans 🏆🏆 #BBL10 | #BBLFinals pic.twitter.com/UkmmMtsZFF
— KFC Big Bash League (@BBL) February 6, 2021विज्ञापन