फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SWOT analysis of Rajasthan royals team strong batting but lack of all rounder and Finisher

IPL 2022: राजस्थान की बल्लेबाजी मजबूत पर ऑलराउंडर और फिनिशर की कमी, जानें कमजोरी और मजबूती

Wed, 23 Mar 2022 09:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 09:05 PM IST
सार

राजस्थान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों काफी मजबूत है, लेकिन टीम के पास अच्छा ऑलराउंडर और फिनिशर नहीं हैं। इसी वजह से राजस्थान की टीम पूरी तरह से संतुलित नहीं है।
 

विज्ञापन
SWOT analysis of Rajasthan royals team strong batting but lack of all rounder and Finisher
राजस्थान रॉयल्स टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल का पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान की टीम पिछले 13 सीजन से अंडरडॉग्स का तमगा लिए घूम रही है। यह टीम युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करती है। इसी वजह से नॉकाउट मैचों में अनुभव की कमी के चलते इसे हार का सामना करना पड़ता है। कई सीजन को लीग की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाना भी राजस्थान के लिए मुश्किल रहा है। हालांकि, इस बार राजस्थान की टीम काफी मजबूत दिख रही है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं, लेकिन अच्छे ऑलराउंडर और फिनिशर की कमी राजस्थान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। 
विज्ञापन


यहां हम राजस्थान की मजबूती और कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान इस टीम को कहां काम करना होगा और कैसे यह टीम पूरी तरह से संतुलित टीम बन सकती है। 
विज्ञापन


राजस्थान की बल्लेबाजी और दोनों मजबूत
मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने कई बेहतरीन खिलाड़ी खरीदे हैं और बहुत ही बेहतरीन टीम तैयार की है। यशस्वी जायसवाल से लेकर जोश बटलर और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी टीम के टॉप ऑर्डर का हिस्सा हैं। वहीं शिमरोन हेटमायर और नीशम अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने का जिम्मा संभालेंगे। टीम के पास अश्विन और चहल के रूप में दो बेहतरीन स्पिनर हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी तेज गेंदबाजी का जिम्मेदारी संभालेंगे। ये सभी खिलाड़ी टीम को बहुत मजबूत बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑलराउंडर और फिनिशर की कमी, कैसे बनेगा संयोजन
राजस्थान की टीम काफी मजबूत है, लेकिन टीम में अच्छे ऑलराउंडर और फिनिशर की कमी है। जिमी निशम के अलावा राजस्थान के पास कोई अच्छा ऑलराउंडर नहीं है। मैच खत्म करने की जिम्मेदारी भी उनके ही कंधों पर होगी। अगर किसी वजह से नीशम उपलब्ध नहीं होते हैं तो यह टीम मुश्किल में फंस सकती है। वहीं टीम का सही संयोजन बनाना भी संजू सैमसन के लिए बड़ी चुनौती होगी। बटलर, जायसवाल, सैमसन और पडीक्कल के रूप में चार ओपनर टीम के पास हैं। इनमें से कौन पारी की शुरुआत करेगा। यह बड़ा सवाल होगा। 

अपने दम पर मैच पलट सकते हैं ये खिलाड़ी
राजस्थान की टीम में भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। जोश बटलर, संजू सैमसन और हेटमायर पहले भी खुद को आईपीएल में साबित कर चुके हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट, अश्विन और चहल जैसे खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। यशस्वी जायसवाल अभी युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन वो भी अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। 


राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, करुण नायर, जिमी नीशम, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed