फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sushil Doshi Analysis On England vs Netherlands ODI World Cup 2023 Match England fears Champions Trophy exit

सुशील दोशी की कलम से: बारिश से धुल सकती हैं न्यूजीलैंड की उम्मीदें, पाकिस्तान की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Thu, 09 Nov 2023 09:18 AM IST
Sushil Doshi सुशील दोशी
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:18 AM IST
सार

आज श्रीलंका का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। इस मुकाबले पर सभी की नजर रहेगी और सबसे बड़ी बात यही कि बारिश का साया इस मैच पर पड़ा हुआ है और बारिश आ गई तो न्यूजीलैंड के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी, क्योंकि उसके लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Sushil Doshi Analysis On England vs Netherlands ODI World Cup 2023 Match England fears Champions Trophy exit
सुशील दोशी की कलम से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमस्कार, मैं सुशील दोशी एक बार फिर से आपका स्वागत करता हूं। विश्व कप के मुकाबलों में कल नीदरलैंड्स और इंग्लैंड का मुकाबला हुआ। जैसी कि आशा थी इंग्लैंड ने विजय तो जरूर प्राप्त कर ली लेकिन उनकी समस्याओं का अभी भी हल नहीं हुआ है। उनका फॉर्म अभी भी वैसा नहीं लौटा है जैसा कि वह अपेक्षा कर रहे थे। उनके तमाम बड़े बड़े सितारे, बल्लेबाज चाहे बेयरस्टो की बात करें या बटलर की बात करें, ये सभी बिल्कुल आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं और उनके लिए चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंचना अभी भी मुश्किल का काम है। ये मैच जरूर जीत गए। आखिरी मैच में उन्हें जीतना पड़ेगा, पाकिस्तान के खिलाफ जो कि एक मजबूत टीम है और जिस फॉर्म में वह खेल रहे हैं, यह काम मुश्किल नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


कल फिर भी जिस तरह से बेन स्टोक्स ने अपना शतक लगाया वह बहुत ही तारीफे काबिल था। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं दुनिया के जो सितारों की श्रेणी में आते हैं, जो मैच की काया अपने अकेले के बलबूते पर पलटने की काबिलियत रखते हैं और यह एक बार फिर से दिखाया कि दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में अगर एक माना जाता है उन्हें तो आखिर क्यों कर माना जाता है। विपरीत हालातों में आए और लग रहा था कि इंग्लैंड संघर्ष कर रहा है। लेकिन ऐसे में आखिर में जाकर जो करारे प्रहार उन्होंने किए और डेथ ओवर्स में खास कर आखिरी के 10 ओवर्स में जिस तरह से स्कोर की गति को बढ़ाकर 340 का लक्ष्य जो उन्होंने दिया वह अद्भुत था। देखने काबिल था और इसने इंग्लैंड में थोड़ा बहुत आत्मविश्वास जरूर भरा होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो आखिरी मुकाबला होगा पाकिस्तान से, उसमें वह बेहतर तरीके से अपने आपको संयोजित कर सके। बेहतर तरीके से अपने आप को प्रस्तुत कर सकें। 
विज्ञापन


अब जो मुकाबले होने वाले हैं, देखिए आज जो मुकाबला पाकिस्तान का तो आज मुकाबला नहीं है, लेकिन आज जो अहम मुकाबला है ना वह है श्रीलंका का मुकाबला। न्यूजीलैंड से इस मुकाबले पर सभी की नजर रहेगी और सबसे बड़ी बात यही कि बारिश का साया इस मैच पर पड़ा हुआ है और बारिश आ गई तो न्यूजीलैंड के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी, क्योंकि उसके लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। अगर वह यह मैच जीत जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी संभावनाएं काफी बड़ी हो जाएंगी। लेकिन दूसरी तरफ अगर यह बारिश हो गई और पाकिस्तान आखिरी मैच जीत गया तो फिर पाकिस्तान आगे निकल जाएगा और सेमीफाइनल की राह पकड़ेगा। तो इस तरह मुकाबले दिलचस्प और रोचक होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात यह है कि उसके तमाम जो खिलाड़ी घायल हो गए थे, वह वापस आ गए हैं। उनमें से नीशम शायद फिर से मैदान संभालेंगे। विलियम्सन अब वापस खेल रहे हैं। पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके जो आक्रमण हैं उनके तेज गेंदबाज जो घायल हो गए थे, हेनरी और फर्ग्यूसन। उनकी कमी बहुत खल रही है। नीशम भी घायल थे। वह भी बढ़िया ऑलराउंडर हैं। लेकिन कुल मिलाकर उनका आक्रमण अगर यह तीन खिलाड़ी नहीं खेले फर्ग्यूसन, हैनरी और नीशम तो फिर आक्रमण बहुत ही मामूली नजर आता है और ऐसे में श्रीलंका जैसी टीम को हराना भी उन्हें मुश्किल पड़ जाएगा। लेकिन तमाम अनिश्चितताओं का खेल यह नजर आ रहा है। 


मैक्सवेल ने इस टूर्नामेंट को अत्यंत ही रोचक बना दिया। जिस तरह की बल्लेबाजी की केवल एक पैर पर लंगड़ाकर चल रहे थे, उसके बावजूद केवल हैंड आई कोऑर्डिनेशन जिसे कहते हैं, हाथों और नजरों के सामंजस्य के साथ ही उन्होंने जो तूफानी डबल सेंचुरी वाली पारी खेली, उसने क्रिकेट की दुनिया को भौचक्का कर दिया और सभी एकमत से कह रहे कि क्रिकेट की दुनिया में इससे बड़ी पारी कभी भी एकदिवसीय क्रिकेट में देखने को नहीं मिली। आशा है इसी तरह के कुछ और मैच देखने को मिलेंगे। इस विश्व कप में जो कि लगातार दिलचस्प और रोचक होता जा रहा है। धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed