{"_id":"63862b0bf772347035484d86","slug":"suryakumar-yadav-two-special-innings-in-international-cricket-which-he-wants-to-see-again-and-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार के लिए शतक से भी ज्यादा खास ये दो पारियां, कहा- इन्हें बार-बार देखना पसंद करूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार के लिए शतक से भी ज्यादा खास ये दो पारियां, कहा- इन्हें बार-बार देखना पसंद करूंगा
Tue, 29 Nov 2022 09:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:23 PM IST
सार
सूर्यकुमार ने स्पोर्ट्स वेबसाइट पर '25 प्रश्न' वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सूर्यकुमार से पूछा गया कि वह अपने उन दो पारियों के बारे में बताएं, जिन्हें वह बार-बार देखना पसंद करेंगे। इस पर सूर्या ने हैरान करने वाले जवाब दिए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो सालों में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव नंबर वन बैटर बनकर उभरे हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया है। सूर्यकुमार इस साल भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह वर्ष 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार से ऊपर रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार के नाम 57 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 1786 रन हैं। अब उन्होंने अपने करियर की दो बेहतरीन पारियों के बारे में बताया है।
विज्ञापन
इस साल सूर्यकुमार ने दो शतक लगाए हैं और दोनों शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगाए। पहला शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में, जबकि दूसरा शतक माउंट माउनगनूई में लगाया था। इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या ने 117 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। हालांकि, सूर्या के लिए यह दो पारियां उनके करियर की बेहतरीन पारियों में से एक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सूर्यकुमार ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर '25 प्रश्न' वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सूर्यकुमार से पूछा गया कि वह अपने उन दो पारियों के बारे में बताएं, जिन्हें वह बार-बार देखना पसंद करेंगे। इस पर सूर्या ने हैरान करने वाले जवाब दिए। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि मैंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर जो अर्धशतक लगाया था, वह मेरे लिए खास था। इसके अलावा सूर्यकुमार ने आईपीएल की एक पारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा- आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पहले क्वालिफायर में मैंने 70 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह मैच हम जीते थे। वह मेरे लिए दूसरी खास पारी है। उसे भी मैं बार-बार देखना पसंद करूंगा।
सूर्यकुमार ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में वह बैटिंग नहीं कर सके थे। उनकी डेब्यू पारी इसी सीरीज के चौथे मैच में आई। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। सूर्यकुमार 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे थे। भारत ने 20 ओवर में 185 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 177 रन ही बना सकी थी। भारत ने आठ रन से मैच जीता था।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 2019 के पहले क्वालिफायर में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 131 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 71 रन की बदलौत मैच जीता था। सूर्या ने 54 गेंदों में 10 चौके की मदद से यह पारी खेली थी। वह मैच में टॉप स्कोरर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया था। इसके साथ ही मुंबई ने आईपीएल 2019 का खिताब भी जीता था।
हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार का प्रदर्शन शानदार रहा था। वह टूर्नामेंट के तीसरे टॉप स्कोरर रहे थे। सूर्या ने छह मैचों में 59.75 की औसत और 189.68 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। सूर्यकुमार इस साल 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46.56 की औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बना चुके हैं। वहीं वह कुल 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 44 की औसत और 180.98 के स्ट्राइक रेट से 1408 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। 15 वनडे में सूर्या के नाम 378 रन हैं।