{"_id":"628de4a3f8f07405b25e77dd","slug":"suryakumar-yadav-supports-riyan-parag-gets-trolled-on-social-media-fans-asked-to-delete-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs GT: रियान पराग के समर्थन में सूर्यकुमार यादव, फैंस ने लगाई क्लास, ट्वीट डिलीट करने को कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs GT: रियान पराग के समर्थन में सूर्यकुमार यादव, फैंस ने लगाई क्लास, ट्वीट डिलीट करने को कहा
Wed, 25 May 2022 03:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 25 May 2022 03:25 PM IST
सार
IPL 2022 GT vs RR: गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में रियान पराग अपनी ही टीम के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और रविचंद्रन अश्विन पर नाराज दिखे थे। इस पर सूर्यकुमार यादव ने उनकी तारीफ की थी। अब सूर्यकुमार यादव भी ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के पहले क्वालिफायर में राजस्थान की टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच के बाद टीम के युवा खिलाड़ी रियान पराग चर्चा में बने हुए हैं। पराग इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह से तत्पर दिखे और इस दौरान उन्होंने अपने दो सीनियर खिलाड़ियों से उलझ गए। पहले बल्लेबाजी के दौरान पराग अश्विन पर गुस्सा हुए फिर फील्डिंग के दौरान देवदत्त पडीक्कल को फटाकर लगा दी। इस पर पराग सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने उनकी तारीफ में ट्वीट किया तो उन पर भी निशाना साधा गया। सूर्यकुमार ने पराग की तारीफ में कहा था कि मैच में उनका व्यवहार पसंद आया। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्वीट डिलीट करने तक की नसीहत दे डाली।
राजस्थान की पारी की आखिरी गेंद पर अश्विन स्ट्राइक पर थे। गेंदबाज यश दयाल ने वाइड गेंद फेंक दी। इस पर नॉन स्ट्राइक पर खड़े रियान बाई का रन लेने के लिए स्ट्राइक पर भाग गए, लेकिन अश्विन क्रीज पर ही खड़े रह गए। इसके बाद रियान रन आउट हो गए और गुस्से में पवेलियन लौट गए। वहीं, मैच दूसरी पारी में फिल्डिंग के दौरान देवदत्त पडीक्कल ने बैक अप नहीं किया तो पराग उन पर गुस्सा हो गए।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पराग
सीनियर खिलाड़ियों पर गुस्सा होने और उन्हें फटकार लगाने के बाद रियान पराग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने कहा कि पराग का व्यवहार ठीक नहीं है। उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और सभी का सम्मान करना चाहिए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने सबसे अलग हटकर पराग की तारीफ में ट्वीट किया। इसके बाद सूर्यकुमार को भी ट्रोल किया गया।
सूर्यकुमार ने लिखा कि मैदान में सूर्यकुमार का व्यवहार शानदार था। इस पर एक फैन ने लिखा सीनियर खिलाड़ियों के साथ आक्रामक व्यवहार करना अच्छा है। सूर्यकुमार आपसे बेहतर सोच की उम्मीद की थी। वहीं, एक यूजर ने सूर्यकुमार से उनका ट्वीट डिलीट करने की बात भी कही।