फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina slams maharashtra tactics says ranji trophy

रणजी रणः ड्रॉ मैच में रैना का फ्लॉप शो

Mon, 12 Nov 2012 08:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Nov 2012 08:49 PM IST
विज्ञापन
suresh raina slams maharashtra tactics says ranji trophy

भारत की टेस्ट टीम से बाहर हुए उत्तर प्रदेश के कप्तान सुरेश रैना महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में भी फ्लॉप साबित हुए। बेनतीजा रहे इस मैच में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही पिच पर रैना दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना मीडियम पेसर समद फलाह की गेंद पर बोल्ड हो गए।

विज्ञापन


खराब बल्लेबाजी के अलावा रैना इस मैच में अपनी रक्षात्मक रणनीति के लिए भी आलोचकों के निशाने पर आए। रैना के इतर यूपी के अन्य बल्लेबाजों ने जमकर हाथ दिखाए। महाराष्ट्र के  पहली पारी में बनाए 764 रन के जवाब में यूपी ने मैच के आखिरी दिन अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 669 रन का स्कोर बनाया। दोनो टीमों को एक-एक अंक मिला।
विज्ञापन


सुबह, यूपी ने अपनी पहली पारी एक विकेट पर 287 रन से आगे शुरू की। कल के नाबाद बल्लेबाज ओपनर तन्मय श्रीवास्तव ने 294 गेंदों में 25 चौकों और एक छक्के से 179 रन की पारी खेली। मोहम्मद कैफ सिर्फ 25 जबकि रैना बिना खाता खोले आउट हो गए। आखिर में पीयूष चावला ने 140 गेंदों में 18 चौके और आठ छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 156 रन की विस्फोटक पारी खेली। बी कुमार 62 रन बनाकर नाबाद रहे। महाराष्ट्र के लिए समद फलाह ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब ने बंगाल को पारी और 27 रन से हराया
पंजाब ने ग्रुप ‘ए’ के मुकाबले में बंगाल को एक पारी और 27 रन से शिकस्त दी। बंगाल के पहली पारी में बनाए 326 रन के मुकाबले पंजाब ने पहली पारी में सात विकेट पर 579 रन बनाकर घोषित की थी। दूसरी पारी में भी बंगाल के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके और पूरी टीम सिर्फ 226 रन पर पेवेलियन लौट गई। पंजाब के लिए मीडियम पेसर मनप्रीत गोनी ने पांच जबकि सिद्धार्थ कौल ने चार विकेट हासिल किए। बंगाल ने सुबह एक विकेट पर 25 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

हिमाचल को तीन अंक
हिमाचल प्रदेश और सर्विसेज के बीच ग्रुप ‘सी’ मैच ड्रा समाप्त हो गया । हिमाचल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले जबकि सर्विसेज को एक अंक से संतोष करना पड़ा। सर्विसेज के पहली पारी में 312 रन बनाए थे जबकि हिमाचल ने छह विकेट पर 544 रन बनाकर पहली पारी में 232 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। मैच के आखिरी दिन सर्विसेज ने अपनी दूसरी पारी में सौम्या स्वेन के नाबाद 118 रन की बदौलत चार विकेट पर 314 रन बनाए।


जीत से चूका गोवा
रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘सी’ मैच में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मेजबान गोवा जीत हासिल करने से चूक गया। जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। गोवा ने स्वप्निल अस्नोदकर (103) के शतक की बदौलत छह विकेट पर 406 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। पहली पारी में 68 रन की बढ़त हासिल करने वाली गोवा ने मैच के आखिरी दिन जम्मू एंड कश्मीर के 40 रन पर छह विकेट चटका दिए थे। लेकिन बनदीप सिंह (31) और समिउल्लाह बेग (19) ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 55 रन जोड़कर टीम को हार से बचा लिया। गोवा को तीन जबकि जम्मू एंड कश्मीर को एक अंक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed