फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina sing another song watch teaser

क्या आपने सुना सुरेश रैना का नया गाना? सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Sun, 07 Jan 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
suresh raina sing another song watch teaser
सुरेश रैना - फोटो : File

एक तरफ जहां टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना की बल्लेबाजी को देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे, वहीं वो अब किसी और अवतार में नजर आने वाले हैं। दरअसल रैना एक बार फिर आपको गाना गाते हुए सुनाई देंगे। रैना इससे पहले 2015 में फिल्म 'मेरठिया गैंगस्टर्स' में भी गाना गा चुके हैं। इस गाने के बोल थे 'तू मिला..सब मिला और क्या मांगू मैं...' 

विज्ञापन


रैना ने अपने नए गाने का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका ये गाना बड़ी तेजी से वायरल भी हो गया है। इस वीडियो में सुरेश रैना ‘सपनों के ननिहाल में’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ पत्नी प्रियंका चौधरी भी साथ नजर आ रही हैं। रैना का यह गाना  रेड एफ एम पर ब्रॉडकास्ट होगा।
विज्ञापन


रैना का नया गाना सुनकर आपको यकीन नहीं होगा कि वो एक क्रिकेटर हैं। उनके सुर ताल दोनों का मेल इतना कमाल हैं कि जिसने भी सुना वो उनकी तारीफ करे बिना नहीं रह पाया। रैना को हाल ही में उनकी पुरानी आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिए गाना-

 

“Be the change you wish to see in the world ~ Mahatma Gandhi” ‬ ‪Stay tuned! Only on @redfmindia @priyankacraina @nisha_narayanan #StayTuned #RedFmIndia #Change #BeTheChange

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed