{"_id":"5eb151b48ebc3e9051071849","slug":"suresh-raina-did-not-score-enough-runs-in-domestic-cricket-for-national-comeback-says-msk-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"..तो इसलिए टीम में दोबारा वापसी नहीं कर पाए सुरेश रैना, यहां हुई करियर की सबसे बड़ी भूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
..तो इसलिए टीम में दोबारा वापसी नहीं कर पाए सुरेश रैना, यहां हुई करियर की सबसे बड़ी भूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 May 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम से बाहर सुरेश रैना को भले ही लगता हो कि राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके साथ नाइंसाफी की, लेकिन समिति के पूर्व प्रमुख एमएसके प्रसाद ने साफ तौर पर कहा कि 2018-19 के घरेलू सत्र में उनकी फॉर्म वापसी लायक नहीं थी। भारत के लिए 226 वन-डे और 78 टी-20 के अलावा 18 टेस्ट खेल चुके 33 वर्ष के रैना ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
2 of 6
पिछले साल नीदरलैंड में घुटने की सर्जरी कराने वाले रैना इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर वापसी करना चाहते थे, लेकिन अब लीग स्थगित हो गई है। प्रसाद ने कहा, ‘वीवीएस लक्ष्मण को 1999 में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया था, जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1400 रन बनाए। सीनियर खिलाड़ियों से यही उम्मीद की जाती है।’
3 of 6
- फोटो : संजय गुप्ता
रैना ने 2018-19 के घरेलू सत्र में पांच रणजी मैचों में 243 रन बनाए। वहीं आईपीएल 2019 में 17 मैचों में 383 रन ही बना सके। प्रसाद ने कहा, ‘घरेलू क्रिकेट में रैना की फॉर्म नहीं दिखी जबकि दूसरे युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करके अपना दावा पुख्ता किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमएसके प्रसाद
33 वर्षीय रैना ने यूट्यूब शो ‘स्पोटर्स टॉक’ में चयनकर्ताओं पर उन्हें बाहर करने के कारण नहीं बताने का आरोप लगाया जबकि प्रसाद ने कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है कि उन्होंने ऐसा कहा कि चयनकर्ता रणजी मैच नहीं देखते हैं। बीसीसीआई से रिकॉर्ड चेक कर लीजिए कि राष्ट्रीय चयन समिति ने पिछले चार साल में कितने मैच देखे।’
विज्ञापन
5 of 6
सुरेश रैना
प्रसाद ने कहा कि उन्होंने खुद रैना को बाहर करने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ‘मैने निजी तौर पर उससे बात की थी। उसे अपने कमरे में बुलाकर भविष्य में वापसी के लिए उनसे अपेक्षाओं के बारे में बताया था। उस समय उन्होंने मेरे प्रयासों की सराहना की थी। अब उनकी बातें सुनकर मैं हैरान हूं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।