फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina birthday special 10 lesser known facts

B'day Special: सुरेश रैना की जिंदगी से जुड़े 10 मजेदार फैक्ट्स, जो शायद ही आप जानते हों

Mon, 27 Nov 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 27 Nov 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
suresh raina birthday special 10 lesser known facts
सुरेश रैना - फोटो : rapid leaks
टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना 27 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रैना टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वन-डे और टी20) में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और इसके बाद उतार-चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने बहुत कुछ देखा है। आज हम आपको बर्थ-डे बॉय की जिंदगी से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आप जानते हो। सबसे पहले ये जान लीजिए की सुरेश रैना का निकनेम सोनू है। आईए नजर डालते हैं:
विज्ञापन

थिएटर में रैना ने पहली फिल्म यह देखी थी

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
हम आपके हैं कौन

रैना के बारे में मजेदार फैक्ट यह है कि उन्होंने थिएटर में पहली फिल्म माधुरी दीक्षित-सलमान खान स्टारर हम आपके हैं कौन देखी थी। तब रैना की उम्र महज 9 साल की थी। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह फिल्म सबसे बड़ी हिट्स में से एक हैं। रैना को यह फिल्म बेहद पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस को डेट पर ले जाने की थी ख्वाहिश

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter

सुरेश रैना बॉलीवुड डीवा सोनाली बेंद्रे को डेट करना चाहते थे। सोनाली अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स के लिए मशहूर रही। रैना को 90 के दशक की हीरोइन सोनाली बहुत खूबसूरत लगती हैं। वो इस एक्ट्रेस को 'बहुत खूबसूरत' बोलना पसंद करते थे। हालांकि, सोनाली बेंद्रे की शादी हो चुकी है और अब आप समझ सकते हैं कि रैना की इस एक्ट्रेस को डेट करने की इच्छा अब ख्वाहिश ही बनकर रह गई है।

विज्ञापन

इस फिल्म को इतनी बार देख चुके हैं कि नंबर याद नहीं

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
sholay

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सर्वकालिक महान फिल्मों में से एक है शोले। युवा हो या उम्रदराज, अधिकांश लोगों की पसंदीदा फिल्मों की सूची में शोले का नाम जरूर शामिल रहता है। सुरेश रैना के साथ भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने पहले यह फिल्म अपने परिवार के साथ टीवी पर देखी। उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि जब भी यह फिल्म आती तो वो टीवी के सामने चिपक जाते। रैना को यह याद भी नहीं है कि उन्होंने कितनी बार यह फिल्म देखी। हालांकि, यह सच है कि शोले बेहद शानदार फिल्म है और यह आमतौर पर देखा गया है कि दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

रैना इस डिश के लिए कहीं भी जा सकते हैं

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
टुंडे कबाब

सुरेश रैना को सबसे ज्यादा कबाब रास आते हैं। रैना बता चुके हैं कि वो देश के शानदार रेस्टोरेंट्स में जाकर इस डिश का लुत्फ उठाने से चूकते नहीं हैं। हालांकि, रैना को सबसे ज्यादा कबाब लखनऊ के पसंद हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि लखनऊ में कबाब की कई दुकाने हैं और वो इन्हें खाए बिना रह नहीं सकते। वैसे आपको बता दें कि लखनऊ की टुंडे के कबाब दुकान पर जाकर रैना इसका लुत्फ जरूर उठाते हैं। बता दें कि टुंडे के कबाब शॉप अपने कबाब के लिए मशहूर है।

रैना की 'ड्रीम प्लेस'

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
आईबीजा द्वीप - फोटो : twitter

आप ऐसी उम्मीद जरूर कर सकते हैं कि खूब पैसा कमाने वाले क्रिकेटरों की ड्रीम प्लेस भी सबसे आकर्षक और लुभावनी होगी। जी हां, रैना के साथ भी ऐसा है। खब्बू बल्लेबाज को स्पेन में आईबीजा द्वीप जाना बेहद पसंद है और वो यहां 'ड्रीम हॉलिडे' मनाना चाहते हैं। रैना को पानी में रहना पसंद है और इसी वजह से बीच उन्हें बहुत आकर्षित करते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही रैना अपने सपनों की जगह पर घूमने जाएंगे।

रैना ने जब खरीद ली अपनी 'ड्रीम कार'

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
सुरेश रैना की ड्रीम कार

रैना अपनी ड्रीम कार पॉर्श बोक्स्टर लिमिटेड एडिशन खरीद चुके हैं। उन्होंने आईपीएल से पहले इसके मूल्य का खुलासा किए बगैर खरीदी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तब खेलने वाले रैना ने पीले रंग की ही अपनी ड्रीम कार खरीदी थी। मजेदार बात यह थी कि रैना ने पांच साल पहले यह कार खरीदी थी और इसके लिए उन्होंने अपने पिता से इजाजत ली थी।

रैना का पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम जो भारत में नहीं है

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
ईडन पार्क ऑकलैंड - फोटो : twitter

जब बात टीम इंडिया के क्रिकेटरों की आती है तो आपको अधिकांश सुनने को मिलेगा कि उन्हें कोलकाता का ईडन गार्डन्स पसंद है, लेकिन रैना के साथ ऐसा नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज को जो स्टेडियम सबसे ज्यादा पसंद है, वो भारत में है ही नहीं। जी हां, रैना का फेवरेट क्रिकेट स्टेडियम न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में बना ईडन पार्क है।  ऑकलैंड का ईडन पार्क विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड्स में से एक है, और इसी वजह से रैना इसकी तरफ काफी आकर्षित है। भारत में रैना को धोनी के गृहनगर रांची का स्टेडियम बहुत पसंद है।

टीम इंडिया में यह है रैना का बेस्ट फ्रेंड

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
सुरेश रैना

रैना का टीम इंडिया में बेस्ट फ्रेंड और कोई नहीं बल्कि सर रविंद्र जडेजा हैं। जडेजा को सर की उपाधि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दी थी। वैसे रैना का जडेजा से एक बार विवाद भी हुआ था, तब उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने सौराष्ट्र के खिलाड़ी की कॉलर पकड़ ली थी। मगर इसका उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा और आज भी ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। रैना और जडेजा टीम इंडिया के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और फिर गुजरात लायंस के लिए एक साथ खेल चुके हैं। कई लोगों को लगता है कि रैना और धोनी बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि जडेजा के साथ रैना की दोस्ती का स्तर अलग ही है।

परिवार चाहता था कि क्रिकेट नहीं इसमें चमके सुरेश

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
सुरेश रैना

सुरेश रैना का परिवार भारत के परिवारों से अलग नहीं है। वो चाहते थे कि रैना क्रिकेट से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दे। हालांकि, रैना ने अपने परिवार की उम्मीदों से अलग जाकर क्रिकेटर बनने का सपना देख रहा था और वो इसमें कामयाब भी रहे। रैना ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन भी लिया था, लेकिन वो अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर सके। इसकी वजह रही उनका टाइट क्रिकेट कार्यक्रम। हालांकि, परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं कि सुरेश अपनी डिग्री पूरी करना चाहते हैं और इसके लिए वो प्रतिबद्ध हैं। सूत्र ने कहा, 'चाहे जितना भी समय लग जाए, लेकिन सुरेश रैना लखनऊ यूनिवर्सिटी की अपनी डिग्री पूरी करना पसंद करेंगे।'

इस मशहूर स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रोडक्ट हैं रैना

suresh raina birthday special 10 lesser known facts
सुरेश रैना

लखनऊ का स्पोर्ट्स हॉस्टल उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़े संस्थानों में से एक हैं। यहां प्रतिभाशाली स्कूल बॉयज युवा उम्र में एडमिशन लेते हैं और फिर दिग्गज कोचों की निगरानी में अभ्यास करते हैं। इसी के साथ वो पढ़ाई भी करते हैं। सुरेश रैना को हॉस्टल में जब भर्ती कराया गया तब उनकी उम्र 14 साल थी। रैना का मानना है कि उन्हें यही से क्रिकेट की सभी बारीकियां सीखने को मिली और साथ ही यहां आना उनकी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ फैसला रहा। इसी की बदौलत वो क्रिकेटर बन सके। हालांकि, हॉस्टल में रैना की जमकर रैगिंग भी हुई, जिसके कई खुलासे वो कर चुके हैं, लेकिन इन सबसे उबर कर रैना ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया और अपने सपने को पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed