फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई को रौंदते हुए प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, KKR टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 03 Nov 2020 11:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Nov 2020 11:18 PM IST
खास बातें

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Live IPL Score: शारजाह में मंगलवार रात मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से रौंदते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 13वें सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया, इसका मतलब ये कि 14 अंक के साथ केकेआर सिर्फ इंतजार ही करते रह गई और उसे पांचवें क्रम से संतोष करना पड़ेगा। मैच में टॉस गंवाते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा के नाबद अर्धशतकों के बूते हैदराबाद ने 17 गेंद पहले ही पा लिया।

विज्ञापन
IPL 2020, SRH vs MI Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:15 PM, 03-Nov-2020

वार्नर का 48वां अर्धशतक

लीग के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज डेविड वार्नर से अधिक रन सिर्फ विराट कोहली (191 मैचों में 5872 रन) और सुरेश रैना (193 मैचों में 5368 रन) के नाम है। वार्नर के 140 मैचों में 5210 रन हो गए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में छह सत्रों में 500 से अधिक रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए, इससे पहले उन्होंने 2014 (528 रन), 2015 (562 रन), 2016 (548 रन), 2017 (641 रन) और 2019 में (692 रन) बनाए थे।
11:09 PM, 03-Nov-2020

इन चार टीमों के बीच होगा प्लेऑफ

सनराइजर्स को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना था, उसकी जीत के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स तीसरे स्थान पर आ गई और अब उसका सामना एलिमिनेटर में चौथे स्थान पर काबिज आरसीबी से होगा।

विज्ञापन
11:02 PM, 03-Nov-2020

SRH प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम

इस जीत के साथ SRH प्लेऑफ में पहुंची तो 14 अंक के साथ केकेआर सिर्फ इंतजार ही करते रह गई और उसे पांचवें क्रम से संतोष करना पड़ेगा। मैच में टॉस गंवाते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा के नाबद अर्धशतकों के बूते हैदराबाद ने 17 गेंद पहले ही पा लिया।
 
10:59 PM, 03-Nov-2020

10 विकेट से जीता SRH

17.1 ओवर में 23 गेंद शेष रहते सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से विशाल अंतर से रौंदा। 85 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान वार्नर ने चौका मारकर अपनी टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करवाया।
 
10:56 PM, 03-Nov-2020

18 गेंदों में तीन रन चाहिए

कोल्टर नाइल के आखिरी ओवर से तीन रन। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 147/0 डेविड वार्नर (81) और ऋधिमान साहा (58)
10:51 PM, 03-Nov-2020

चार ओवर में छह रन रन चाहिए

16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 144/0 डेविड वार्नर (79) और ऋधिमान साहा (57)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 PM, 03-Nov-2020

अब 30 गेंदों में महज 13 रन की दरकार

नाथन कोल्टर नाइल इस ओवर में भी कोई विकेट नहीं ले पाए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 137/0 डेविड वार्नर (73) और ऋधिमान साहा (56)
10:40 PM, 03-Nov-2020

अब छह ओवर में 19 रन चाहिए

बिना किसी बाउंड्री के धवल कुलकर्णी के तीसरे ओवर से 9 रन। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 131/0 डेविड वार्नर (68) और ऋधिमान साहा (55)
10:34 PM, 03-Nov-2020

अब सिर्फ 28 रन चाहिए

क्रुणाल पांड्या ने 12 रन लुटाए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 122/0 डेविड वार्नर (64) और ऋधिमान साहा (51)
10:29 PM, 03-Nov-2020

वार्नर-साहा दोनों की फिफ्टी

वार्नर ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। ओवर से 13 रन भी आए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 110/0 डेविड वार्नर (58) और ऋधिमान साहा (50)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed