फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunrisers hyderabad vs kings xi punjab ipl 2018 25th match live scorecard

SRHvKXIP: घातक गेंदबाजी के दम पर SRH ने पंजाब को रौंदा, राजपूत का 'पंजा' गया बेकार

Fri, 27 Apr 2018 01:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad vs kings xi punjab ipl 2018 25th match live scorecard
srh

मनीष पांडे (54) के शानदार अर्धशतकीय पारी और राशिद खान (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के 25वें मैच में पंजाब को 13 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अंकित राजपूत को मैन ऑफ द मैच से नबाजा गया। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके।

विज्ञापन


हैदराबाद द्वारा मिले 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस गेल और केएल राहुल ने पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 55 रन की साझेदीर हुई ही थी कि राशिद खान ने केएल राहुल बोल्ड कर दिया। वह 26 गेंदों में 4 चौके और 1 छ्क्कों की मदद से 32 रन बनाए। इसके कुछ ही देर बाद धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी पवेलियन लौट गए। गेल के तेज गेंदबाज बसिल थंपी ने अपने ही गेंद पर खुद कैच लेकर आउट किया। गेल ने 22 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।
विज्ञापन


यहां से पंजाब की स्थिति लड़खड़ा गई। जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे। 77 रन के स्कोर पर मयंक अगरवाल के रूप में तीसरा विकेट गिरा। इसके तुंरत बाद करुण नायर के रूप में 82 के स्कोर पर चौथा और 88 के स्कोर पर आरोन फिंच के रूप में पांचवा विकेट गिरा। वहीं, 15.3 ओवर में पंजाब का छठा विकेट गिरा। मनोज तिवारी (1) संदीप शर्मा की गेंद पर केन विलियमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा किसी खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान ने 3, जबकि संदीप शर्मा, शाकिब अल हसन और बेसिल थंपी ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

sunrisers hyderabad vs kings xi punjab ipl 2018 25th match live scorecard
मनीष पांडे

इससे पहले मनीष पांडे (54) के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के 25वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 133 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट को नुकसान पर 132 रन बनाए। यूसुफ पठान 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। अंकित ने कप्तान केन विलियमसन को अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। विलियमसन डगआउट हुए। इसके थोड़ी देर बाद अंकित ने एक बार फिर एसआरएच को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन (11) को अपना शिकार बनाया। अंकित ने धवन को करूण नायर के हाथों कैच आउट कराया। 

27 रन के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अंकित ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (6) को एंड्रयू टाई के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यहां से पांडे और शाकिब  की जोड़ी ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 79 तक पहुंचाया ही था कि मुजीब उर रहमान ने शाकिब (28) को मयंक अग्रवाल को हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए 

19.4 ओवर में हैदराबाद को मनीष पांडे के रूप में पांचवा झटका लगा। एक बार फिर अंकित ने अपना लाजवाब गेंदबाजी करते हुए पांडे को बोल्ड किया। पांडे ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्कों की मदद से 54 रन की शानदारी पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नबी 4 रन बनाकर आउट हुए। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से अंकित राजपूत ने 5 विकेट लिए।

sunrisers hyderabad vs kings xi punjab ipl 2018 25th match live scorecard
srhvkxip

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के 25वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब में क्रिस गेल की वापसी हुई, जबकि युवराज सिंह को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया गया।

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका 10 अंकों के साथ दूसरे, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

टीमें इस प्रकार हैंः-

सनराइजर्स हैदराबाद- शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बासिल थम्पी, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।

किंग्स इलेवन पंजाब- क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, आरोन फिंच, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, बरिंदर शरण, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed