{"_id":"d02649f6-87ee-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sunrisers-hyderabad-hire-waqar-younis-as-bowling-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स के गेंदबाजी कोच बने वकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स के गेंदबाजी कोच बने वकार
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Fri, 08 Mar 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस को आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 2013 सत्र के लिए अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच और मुख्य कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल के पिछले सत्रों में डेक्कन चार्जर्स के नाम से खेलने वाली इस टीम ने दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे संस्करण में खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आल राउंडर टाम मूडी सनराइजर्स के प्रमुख कोच और कृष्णमाचारी श्रीकांत टीम संरक्षक हैं।
विज्ञापन
वकार पर डेल स्टेन, इशांत शर्मा, क्लींट मैके और सुदीप त्यागी जैसे गेंदबाजों की धार तेज करने की जिम्मेदारी रहेगी। वकार के पूर्व टीम साथी वसीम अकरम कोलकाता नाइटराइडर्स में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं लेकिन उन्होंने 2013 के लिए इस भूमिका से किनारा कर रखा है। नाइटराइडर्स ने पिछले सत्र में खिताब जीता था।
विज्ञापन