{"_id":"620f2186d53add22103e5d6a","slug":"sunrisers-hyderabad-assistant-coach-simon-katich-resigns-after-maga-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: एक साल के अंदर हैदराबाद के तीसरे कोच का इस्तीफा, क्या काव्या मारन नहीं संभाल पा रहीं फ्रेंचाइजी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: एक साल के अंदर हैदराबाद के तीसरे कोच का इस्तीफा, क्या काव्या मारन नहीं संभाल पा रहीं फ्रेंचाइजी?
Fri, 18 Feb 2022 11:06 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:06 AM IST
सार
हैदराबाद के कोच साइमन कैटिच के इस्तीफे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या काव्या मारन के गलत फैसलों की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। एक साल के अंदर हैदराबाद के तीन कोच इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
साइमन कैटिच और काव्या मारन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच साइमन कैटिच ने मेगा ऑक्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। द ऑस्ट्रेलियन की खबर के अनुसार जिस तरीके से टीम को चलाया जा रहा था। उससे कैटिच नाखुश थे और मेगा ऑक्शन से पहले जो प्लान बनाए गए थे। उन पर अमल नहीं किया गया। इसके बाद कैचिट ने हैदराबाद का साथ छोड़ने का फैसला किया है। उनके इस फैसले को बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या टीम के मालिक यह फ्रेंचाइजी ठीक से नहीं चला पा रहे हैं, क्योंकि पिछले एक साल में तीन कोच हैदराबाद का साथ छोड़ चुके हैं।
हैदराबाद की टीम पिछले साल आईपीएल के दौरान काफी विवादों में रही थी। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर को कप्तानी से हटा दिया था और बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया था। इस सीजन हैदराबाद की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रही था।
2021 के बाद इन कोच ने छोड़ा साथ
ट्रेवर बेलिस और ब्रेड हैडिन भी हैदराबाद के कोच का पद छोड़ चुके हैं। 2021 के बाद यह तीसरा मौका है, जब हैदराबाद के किसी कोच ने इस्तीफा दिया है। वीवीएस लक्ष्मण लंबे समय तक इस टीम के साथ थे, लेकिन वो अब एनसीए के हेड बन चुके हैं। डेविड वार्नर भी अब टीम के साथ नहीं हैं। वार्नर ने साल 2016 में अपने दम पर हैदराबाद की टीम को चैंपियन बनाया था। 2022 में केन विलियमसन टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
मेगा ऑक्शन में हैदाराबाद ने मार्को जैन्सन, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे अहम खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।
क्या काव्या मारन नहीं संभाल पा रही हैं टीम?
सनराइजर्स हैदराबादग की टीम की मालिक काव्या मारन हैं। काव्या मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने से लेकर बाकी चीजों से जुड़े फैसले भी करती हैं। काव्या अक्सर आईपीएल मैच देखने भी पहुंचती हैं और टीम से जुड़े सभी अहम फैसले उन्हें ही करने होते हैं। ऐसे में काव्या की हैदराबाद की टीम लगातार परेशानियों से जूझ रही है। टीम के भरोसेमंद और पुराने खिलाड़ियों को सम्मान नहीं मिल रहा। कोच भी लगातार इस्तीफा दे कर जा रहे हैं। ऐसे में काव्या के काम पर सवाल उठ रहे हैं।
आईपीएल 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
केन विलियमसन, उमरान मलिक, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचित, एडेन मार्कराम, मार्को जैन्सन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट, आर समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दुबे, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजल हक फारूकी।