फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Narine reported for suspect action in clt20.

'रहस्यमयी' गेंदबाज सुनील नारायन पर मंडराया संकट

Tue, 30 Sep 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Sep 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sunil Narine reported for suspect action in clt20.
ट्वंटी-20 क्रिकेट में आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के अच्छे दिन चल रहे हैं। आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन के बाद शाहरुख खान की सह स्वामीत्व वाली यह टीम चैंपियंस लीग टी-20 में गजब का खेल दिखा रही है।
विज्ञापन


कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को डॉल्फिंस को 36 रनों से हराकर लगातार 13वीं जीत दर्ज कराई है।

उसकी लगातार जीत में कोलकाता टीम के कुछ खिलाड़ियों का योगदान बेहद अहम रहा है, जिसमें 'रहस्यमयी' गेंदबाज का दर्जा हासिल करने वाले वेस्ट इंडीज के सुनील नारायन भी शामिल हैं, लेकिन अब यह गेंदबाज संकट में फंस गया है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में KKR की लगातार चौथी जीत

Sunil Narine reported for suspect action in clt20.
इससे पहले आईपीएल-7 चैंपियन कोलाता नाइटराइडर्स ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 मुकाबले में डॉल्फिंस को 36 रन से शिकस्त दी।

कोलकाता की यह लगातार 13वीं जीत है जो एक रिकॉर्ड है। टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 2 विकेट पर 187 रन का विशाल स्कोर बनाया।

ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 55 गेंदों में 13 चौकों के साथ 85 रन की धमाकेदार पारी खेली। ‘मैन ऑफ द मैच’ बने उथप्पा ने तीसरे विकेट के लिए मनीष पांडे के साथ 15 ओवर में नाबाद 153 रन की आतिशी साझेदारी भी निभाई। मनीष पांडे 47 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों के साथ 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे।

जवाब में डॉल्फिंस टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। डॉल्फिंस के बल्लेबाज कोलकाता के स्पिनरों का सामना नहीं कर सके और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। स्पिनर सुनील नारायन ने 3, यूसुफ पठान ने 2 जबकि कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाया।

उनके एक्‍शन पर अंपायरों ने किया रिपोर्ट

Sunil Narine reported for suspect action in clt20.
कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच जिताऊ गेंदबाज सुनील नारायन भी संकट में फंस गए हैं। डॉल्फिंस के खिलाफ मैच के दौरान उनके गलत गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर रिपोर्ट किया गया है।

उनकी संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन की शिकायत मैदानी अंपायरों अनिल चौधरी और शमशुद्दीन के साथ थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने की। उन्होंने यह शिकायत उनके लगातार गेंद डालने पर भी की।

चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार वह बीसीसीआई की संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन समिति के सामने अधिकारिक तौर पर सुनवाई के लिए अनुरोध कर सकते हैं। नारायन अभी संदिग्‍धों की सूची में हैं लेकिन वह आगे टूर्नामेंट खेल सकते हैं।

हालांकि अगर उनको लेकर एक बार और रिपोर्ट की जाती है तो उन पर शेष टूर्नामेंट के लिए गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

चैंपियंस लीग इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं सुनील

Sunil Narine reported for suspect action in clt20.
'रहस्यमयी' गेंदबाज सुनील नारायन ने डॉल्फिंस के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के अपने स्पेल में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।

कैरेबियाई गेंदबाज 4 मैचों से 11 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।

साथ ही 6 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा सुनील नारायन टूर्नामेंट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं, वह 19 मैचों से 38 ‌विकेट झटक चुके हैं।

रिपोर्ट किए जाने वाले सुनील चौ‌‌थे गेंदबाज

Sunil Narine reported for suspect action in clt20.
कोलकाता नाइटराइडर्स का टूर्नामेंट में अगला मुकाबला 2 अक्टूबर को है जिसमें टीम सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी।

सुनील नारायन टूर्नामेंट के चौथे गेंदबाज हैं जिनकी गेंदबाजी को लेकर रिपोर्ट की गई है। सुनील से पहले लाहौर लायंस के गेंदबाज मोहम्मद हफीज, अदनान रसूल के अलावा डॉल्फिंस के परेनेन सुबरायेन को लेकर रिपोर्ट किया जा चुका है।

हालांकि चैंपियंस लीग टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से बैन किए जाने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed