फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar wants shubman gill to get a chance in new zealand for next odis

'शुभमन गिल को हर हाल में मिले न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने का मौका'

Wed, 30 Jan 2019 08:42 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Jan 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar wants shubman gill to get a chance in new zealand for next odis
Shubman Gill

टीम इंडिया ने सोमवार को माउंट मॉनगनुई में तीसरा वन-डे 7 विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे पर अपना आखिरी मुकाबला खेला और अब उन्होंने अंतिम दो वन-डे व तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से ब्रेक लिया है। 

विज्ञापन


कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है, इसे देखते हुए कई क्रिकेट पंडितों ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम अगले दो मुकाबलों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि वह 19 वर्षीय शुभमन गिल को न्यूजीलैंड में मैच खेलते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अब जब नंबर-3 की जगह खाली है तो मुझे लगता है कि शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए। उन्हें मौका दीजिए ताकि पता चले कि वह क्या कर सकते हैं। अगर वह बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कैसे लेते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल भारतीय क्रिकेट के युवा सितारों में से एक माने जा रहे हैं। कप्तान कोहली ने भी तीसरे वन-डे के बाद युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की थी। 30 वर्षीय कोहली ने कहा था, 'मेरे ख्याल से हमारे पास शानदार प्रतिभा है। हमने देखा कि पृथ्वी शॉ ने दोनों हाथों से मौका लपका। शुभमन भी काफी प्रतिभाशाली हैं और मैंने उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा है। मुझे एहसास हुआ कि जब हम 19 साल के थे तब उनके 10 प्रतिशत भी नहीं थे।'


बहरहाल, गावस्कर ने आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया के संयोजन पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से अगर आप पांचवें और छठें गेंदबाज को देखें तो यहां भारतीय टीम बहुत अच्छी है। हार्दिक पांड्या ने सितंबर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और गजब की गेंदबाजी व फील्डिंग की। उनकी शानदार वापसी रही। इसके अलावा आपके पास केदार जाधव भी हैं। भारतीय चयनकर्ताओं के पास बहुत विकल्प हैं, जो हमेशा अच्छा होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed