फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar says Glad to see that Australian veteran cricketers praised ajinkya Rahane captaincy

यह देखकर खुशी है कि आस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने रहाणे की कप्तानी की प्रशंसा की: गावस्कर

Tue, 29 Dec 2020 11:51 PM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Glad to see that Australian veteran cricketers praised ajinkya Rahane captaincy
सुनील गावस्कर - फोटो : ट्विटर

अपने जमाने के नामी सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की नेतृत्वक्षमता की प्रशंसा की जिनकी अगुवाई में भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला बराबर की।

विज्ञापन


गावस्कर ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से वह (रहाणे) टीम का नेतृत्व कर रहे थे उसके लिये उनकी जो प्रशंसा हो रही थी उसको समझने के लिये आपको आस्ट्रेलियाई कमेंट्री बॉक्स के आसपास होना चाहिए और इनमें कुछ आस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शामिल थे जो कमेंट्री बॉक्स में थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसलिए यह देखकर खुशी हुई कि वे लोग उनकी नेतृत्वक्षमता के लिये तारीफ कर रहे हैं। इनमें रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, माइक हस्सी, शेन वार्न जैसे दिग्गज शामिल थे जो रहाणे की कप्तानी की प्रशंसा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने हालांकि स्पष्ट किया कि विराट कोहली टेस्ट कप्तान हैं और उनके पितृत्व अवकाश से लौटने के बाद उन्हें ही यह जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि रहाणे कार्यवाहक कप्तान हैं। एक कार्यवाहक कप्तान या एक कार्यवाहक बल्लेबाज या नयी गेंद का गेंदबाज या ऑफ स्पिनर आप तब अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और जब मुख्य खिलाड़ी की वापसी होती है तो आपको उसके लिये जगह खाली करनी होती है।


गावस्कर से पूछा गया कि क्या अब आस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव होगा, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर। वे इस तरह की स्थिति के आदी नहीं हैं। जब भी वे पहला टेस्ट जीत लेते हैं तब श्रृंखला जीत जाते हैं। कुछ पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 4-0 की बात कर रहे थे। अब आप जान गये हैं कि यह कैसी टीम है। यह ऐसी टीम नहीं है जो आपको खुद पर हावी होने का मौका देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed