भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर पूर्व भारतीय कप्तान ने रखी अपनी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच सीरीज लंबे समय से खटाई पर है। 26 नवंबर 2008 में मुंबई बम धमाके के बाद भारत सरकार के आदेश पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) क्रिकेट सीरीज पर अभी तक राजी नहीं है।
उधर, पाक किकेट बोर्ड (पीसीबी) इस मामले में कई बार कभी बीसीसीआई तो कभी आईसीसी के पास गुहार लगा चुका है। लेकिन उसे अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। कई बार हुई दोनों बोर्ड की वार्ता का परिणाम नहीं निकल सका है।
इस बार टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर अपना बयान दिया है। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर क्रिकेट मैचों के बातचीत होनी चाहिए।
"सरकार सोच समझकर लेगी फैसला"
सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं नहीं मानता कि किसी खेल में इतनी ताकत है कि वह सरकार के रुख को बदल सके लेकिन जब यह दोनों देश खेलते हैं तो समर्थक मैच देखने आते हैं और आपसी सहमति विकसित होती है।
उन्होंने आगे कहा, "किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए बातचीत जरूरी है लेकिन मैं ऐसा बतौर पूर्व खिलाड़ी बोल रहा हूं और सरकार कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेती है। किसी पूर्व क्रिकेटर के विचार से अंतर नहीं पड़ता है।"
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अभी दिसंबर में यूएई में प्रस्तावित सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से विधिवत जवाब का इंतजार है। दोनों देशों के बोर्डों के बीच पिछले साल छह सीरीजों के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।
हालांकि सीरीज दोनों देशों की सरकारों की मंजूरी के बाद ही संभव है लेकिन दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनैतिक रिश्तों के कारण सीरीज खटाई में है। बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने सरकार से अनुमति मांगी है और दस दिनों में अंतिम जवाब मिल जाएगा।