फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar said that Rishabh Pant will become team India captain in the future

तारीफ: सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को लेकर कही बड़ी बात, बोले- भविष्य में यह क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का कप्तान

Thu, 13 May 2021 01:04 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 13 May 2021 01:04 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भविष्य में ऋषभ पंत टीम इंडिया के कप्तान होंगे।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar said that Rishabh Pant will become team India captain in the future
सुनील गावस्कर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, गावस्कर ने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे। 

विज्ञापन


बता दें, श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत ने आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की और आईपीएल के टलने तक यह टीम अंक तालिका में शीर्ष बनी रही। आईपीएल 14 में ऋषभ के प्रदर्शन पर गौर करें तो उन्होंने 8 पारियों में  35.50 की औसत से 213 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.48 था। 
विज्ञापन


ऋषभ की गलतियों का किया बचाव
पंत की कप्तानी से प्रभावित होकर गावस्कर ने अपने एक कॉलम में लिखा, ‘उनमें सीखने की भूख है। ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली टूर्नामेंट की सबसे शानदार टीम रही। छठे मैच तक कोई देख सकता था कि पंत कप्तानी से संबंधित सवाल पर थके हुए नजर आते थे। मैच के बाद प्रत्येक प्रेजेंटर ने उनसे एक ही तरह के सवाल किए। उन्होंने जो दिखाया वो चिंगारी है तो आगे चलकर दहाड़ में तब्दील हो सकती है, अगर उन्हें अनुमति मिली तो। हां, उसने गलतियां की, कौन सा कप्तान नहीं करता?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने की पंत की तारीफ
गावस्कर ने आगे लिखा, 'पंत भविष्य का कप्तान हैं, इसमें कोई शक नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने दिखाया कि प्रतिभा अवसर से तभी मिल सकती है, जब यह सुधार के साथ बराबरी से चले।' पंत ने इस पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया की ऐतिहासिक सीरीज जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपना दमखम दिखाया। इस युवा क्रिकेटर ने टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में अपने फॉर्म को जारी रखा और अपनी विकेटकीपिंग में भी सुधार किया, जिसके नतीजे आज सबके सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed