फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar Rips Into Rohit Sharma Led Indian Cricket Team said Intra-Squad match Is A Joke

IND vs SA: सुनील गावस्कर ने बताई भारत की शर्मनाक हार की वजह, अभ्यास के तरीके पर उठाए सवाल; कहा- ये तो मजाक है

Fri, 29 Dec 2023 08:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Dec 2023 08:27 PM IST
सार

भारत का दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर सीरीज जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो पाया। टीम इंडिया केप टाउन में तीन जनवरी से होने वाले मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जमकर आलोचना की है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Rips Into Rohit Sharma Led Indian Cricket Team said Intra-Squad match Is A Joke
रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तीन दिन में ही मुकाबला समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत का उसके मैदान पर सीरीज जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो पाया। टीम इंडिया केप टाउन में तीन जनवरी से होने वाले मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन


सुनील गावस्कर ने शर्मनाक परिणाम के पीछे अभ्यास मैचों की अनुपस्थिति को सबसे बड़े कारणों में से एक बताया। गावस्कर ने भारत के इंट्रा-स्क्वाड मैचों को 'मजाक' भी कहा। उन्होंने सीरीज की शुरुआत से पहले प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच नहीं खेलने के रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के फैसले की आलोचना की। गावस्कर ने कहा, ''आपने यहां सीरीज से पहले कोई मैच नहीं खेला। यही मुख्य कारण है। यदि आप सीधे टेस्ट मैच खेलते हैं, तो यह काम नहीं करेगा। हां, आपने भारत ए टीम भेजी थी। भारत ए टीम को वास्तव में दौरे से पहले आना चाहिए था।''
विज्ञापन


इंट्रा-स्क्वाड एक मजाक है: गावस्कर
गावस्कर ने कहा, ''यहां आने के बाद आपको अभ्यास मैच खेलने की जरूरत है। इंट्रा-स्क्वाड एक मजाक है क्योंकि क्या आपके तेज गेंदबाज आपके बल्लेबाजों को बहुत तेज गेंदबाजी करेंगे? क्या वे बाउंसर फेंकेंगे? वे अपने बल्लेबाजों को घायल करने से डरेंगे।" प्रथम श्रेणी टेस्ट नहीं खेलने के फैसले के पीछे टीम प्रबंधन अक्सर यह तर्क देता है कि अभ्यास पिचों और मैच पिचों के बीच अंतर है। वहीं, गावस्कर को लगता है कि अभ्यास मैच महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ए, काउंटी या राज्य की टीम के खिलाफ पहले खेलना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंचुरियन टेस्ट में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed