विश्व कप की हो अदला-बदली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए गावस्कर लाए नया फॉर्मूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले थमने की स्थिति में भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 विश्व कप की अदला-बदली कर सकता है और 2021 की जगह इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होने वाले विश्व कप पर संशय के बादल छाए हैं।
भारत को 2021 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। गावस्कर ने कहा, ‘जैसा कि हम सभी को पता है ऑस्ट्रेलिया ने 30 सितंबर तक देश में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। टूर्नामेंट अक्तूबर के मध्य में शुरू होगा इसलिए फिलहाल इसका आयोजन मुश्किल लगता है। अगले साल विश्व कप भारत में होना है। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया समझौता करते हैं और भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या थम जाती है तो वे टूर्नामेंट की अदला-बदली कर सकते हैं। यह भारत में इस साल अक्तूबर-नवंबर में हो सकता है और ऑस्ट्रेलिया में अगले साल लगभग इसी समय।’
ये हैं सनी के सुझाव
- सितंबर में हो सकता है आईपीएल
- अक्तूबर-नवंबर में भारत में हो विश्व कप
- दिसंबर में एशिया कप के लिए यूएई बेहतर
सुनील गावस्कर
'अगर ऐसा होता है तो टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल हो सकता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास मिल जाएगा।'