{"_id":"641153366742b30775081705","slug":"sunil-gavaskar-picks-kl-rahul-as-wicket-keeper-batsman-in-team-india-for-wtc-final-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: राहुल को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग, गावस्कर बोले- टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिले मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: राहुल को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग, गावस्कर बोले- टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिले मौका
Wed, 15 Mar 2023 10:40 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:40 AM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने दूसरी बार जगह बनाई है। ऐसे में सुनील गावस्कर ने कहा है कि जून में होने वाले इस मैच के लिए लोकेश राहुल को विकेटकीपर के रूप में टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
केएस भरत और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम की है। वहीं, श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला जीतने के साथ ही इस फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था।
अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7-11 जून के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। लंदन के ओवल में होने वाले इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज होगी। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे, जबकि आईपीएल खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। कीवी टीम ने यह मैच जीतकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम करने का गौरव हासिल किया था। अब भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश इस बार फाइनल अपने नाम करने की होगी।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दोनों टीमें तय होने के बाद काफी चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर की जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम में अश्विन- जडेजा में से किसी एक को ही मौका दिया जाएगा। इसके अलावा विकेटकीपर को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं।
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार होने के बाद लगभग एक साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में केएस भरत को विकेटकीपर के रूप में मौका दिया गया है, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में भरत की जगह ईशान किशन को मौका दिए जाने की बात हो रही है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि लोकेश राहुल को विकेटकीपर के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए।
गावस्कर ने 2021 में इंग्लैंड के दौरे के दौरान राहुल के प्रदर्शन पर जोर देते हुए कहा "आप केएल राहुल को एक विकेटकीपर के रूप में देख सकते हैं। अगर वह ओवल में नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करते हैं, तो हमारी बल्लेबाजी मजबूत होगी। क्योंकि, उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने शतक बनाया था। लॉर्ड्स में जब आप डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी टीम चुनते हैं तो केएल राहुल को ध्यान में रखें।"
लोकेश राहुल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में उन्हें मौका मिला था और वह दोनों मौकों पर फेल हुए थे। इसके बाद उनसे टीम की उपकप्तानी छीनी गई और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिय गया।