{"_id":"6183b3eb19a00d01956d9d1d","slug":"sunil-gavaskar-on-team-india-new-head-coach-rahul-dravid-statement-t20-world-cup-2021-world-cup-virat-kohli-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ होंगे नए कोच: गावस्कर बोले- राहुल का अनुभव भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद, अपनी बैटिंग की तरह टीम को मजबूत करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ होंगे नए कोच: गावस्कर बोले- राहुल का अनुभव भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद, अपनी बैटिंग की तरह टीम को मजबूत करेंगे
Thu, 04 Nov 2021 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:54 PM IST
सार
टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। बुधवार को उन्होंने अफगानिस्तान पर 66 रन की जीत हासिल की। इससे टीम का नेट रन रेट नेगेटिव से पॉजिटिव हो गया है।
विज्ञापन
गावस्कर ने राहुल द्रविड़ की तारीफ की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शुमार भारत के सुनील गावस्कर ने राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाए जाने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया कामयाब होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाए जाने का एलान किया था। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।
गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा कि द्रविड़ के पास काफी अनुभव है और वह इसका इस्तेमाल टीम को मजबूत बनाने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा- द्रविड़ ने काफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है। वह अपने अनुभव और क्रिकेट स्टाइल को टीम पर इस्तेमाल करेंगे। उनके टैक्टिक्स कारगर होते थे। इससे काफी फायदा होगा। द्रविड़ टी-20 विश्व के बाद हेड कोच रवि शास्त्री की जगह लेंगे। शास्त्री 2017 में कोच बने थे।
टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। बुधवार को उन्होंने अफगानिस्तान पर 66 रन की जीत हासिल की। इससे टीम का नेट रन रेट नेगेटिव से पॉजिटिव हो गया है। भारतीय टीम का नेट रन रेट +0.073 है। टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान आठ अंक के साथ पहले स्थान पर है और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
वहीं अफगानिस्तान चार मैचों में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +1.481 है। न्यूजीलैंड चार अंक और +0.816 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।अगर भारतीय टीम स्कॉटलैंड को 5 नवंबर और नामीबिया को 8 नवंबर को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होती है। साथ ही अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को 7 नवंबर को हरा देती है, तो भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
गावस्कर ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत पिछले एक हफ्ते में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी रही है। इस टूर्नामेंट के बाद भारत को नया कोच मिल जाएगा। जितनी जल्दी द्रविड़ टीम से जुड़ेंगे, उतना ज्यादा टीम को फायदा होगा, क्योंकि उन्हें टीम से घुलने मिलने का मौका मिलेगा। अगला दो मैच देखने के बाद द्रविड़ को आइडिया हो जाएगा कि भारतीय क्रिकेट को किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है और वह इसके मुताबिक फैसला ले सकेंगे।