{"_id":"5d60734a8ebc3e016c137b14","slug":"sunil-gavaskar-meets-us-president-donald-trump-during-charity-fund-raising-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावस्कर परमार्थ कार्यों के लिए फंड जुटाने को ट्रंप से मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर परमार्थ कार्यों के लिए फंड जुटाने को ट्रंप से मिले
Sat, 24 Aug 2019 04:55 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
सुनील गावस्कर और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर परमार्थ कार्यों के लिए धन एकत्र करने और जगरूकता फैलाने के मकसद से न्यूयॉर्क पहुंचे जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
इस परमार्थ कार्य को करने वाली संस्था बच्चों में जन्मजात हृदय विकार का मुफ्त इलाज करवाती है। यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक गावस्कर ने न्यूयॉर्क के ट्रंप बेडमिंस्टर गोल्फ कोर्स में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के मुताबिक 'गावस्कर ने वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवरों और टेस्ट सीरीज केबीच के समय को 'हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन' के लिए जगरुकता फैलाने में इस्तेमाल किया। यह संस्था नवी मुंबई के खारघर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के सहयोग से जन्मजात हृदय विकार वाले बच्चों को मुफ्त सर्जरी की सेवा मुहैया कराती है।'
विज्ञापन