फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil gavaskar can get permanent box at Wankhede Stadium on Match 9

सुनील गावस्कर को मिलेगा बड़ा सम्मान! वानखेड़े स्टेडियम में 9 मार्च की तारीख होगी खास

Sun, 31 Jan 2021 10:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 31 Jan 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Sunil gavaskar can get permanent box at Wankhede Stadium on Match 9

पूर्व भारतीय कप्तान और अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के लिए 9 मार्च का दिन खास होने वाला है। दरअसल, लिटिल मास्टर को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के 50 साल पूरे होने वाले हैं। 1971 को उन्होंने वेस्टइंडीज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में कदम रखा था। अब मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) वानखेड़े स्टेडियम में 71 वर्षीय दिग्गज के नाम पर स्थायी बॉक्स का लोकार्पण करने जा रही है।

विज्ञापन


6 मार्च 1971 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर गावस्कर ने 65 और नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। इस शानदार शुरुआत को उन्होंने बखूबी निभाया और सीरीज में 774 रन पीट दिए, जो डेब्यू कर रहे किसी भी खिलाड़ी की अपने मेडन श्रृंखला में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


एमसीए की सर्वोच्च परिषद ने पिछले साल जुलाई में यह फैसला लिया था। 2011 विश्व कप से पहले स्टेडियम के नवीनीकरण के बाद गावस्कर के नाम का स्टेंड गायब हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गावस्कर शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे, जहां एमसीए के अध्यक्ष विजय पाटिल और सचिव संजय नाइक ने उन्हें 10-12 सीटों वाला वह बॉक्स दिखाया, जिसे उनके नाम पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए एमसीए के अध्यक्ष विजय पाटिल ने शनिवार को बताया कि, 'हम दुनिया के महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक को कभी भी खेल और भारत के गौरव के लिए सम्मानित करने के लिए खुश हैं। गावस्कर के संन्यास होने के बाद, 1988 में बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके वानखेड़े ने कॉरपोरेट दिग्गज जेआरडी टाटा, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर और गावरकर के नाम पर गरवारे पवेलियन की अग्रिम पंक्ति में दो-दो सीटें आरक्षित की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed