फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar baffled by Ravichandran Ashwin astonishing exclusion

विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलने से आगबबूला हुए गावस्कर

Thu, 22 Aug 2019 09:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 22 Aug 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar baffled by Ravichandran Ashwin astonishing exclusion
सुनील गावस्कर

एंटिगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन के चयन पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने सवाल उठाया है। गावस्कर ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पहले टेस्ट में शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी का विंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है और आप उसे मैच में नहीं उतार रहे हैं, यह बात समझ से बाहर है।

विज्ञापन


ऑफ स्पिनर अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त सफलता मिली है, खासकर कैरेबियन जमीन पर। 2016 की टेस्ट सीरीज में अश्विन ने चार मैचों में 17 विकेट चटकाए थे साथ ही बल्लेबाजी करते हुए दो शतक भी जड़े थे और वह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।
विज्ञापन


कुल मिलाकर उन्होंने विंडीज के खिलाफ 60 विकेट चटकाए हैं और चार शतक भी लगाए हैं। इस मैच में अश्विन के अलावा रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋधिमान साहा और उमेश यादव को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। भारत की शुरुआत खराब रही, 25 रन पर टॉप के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed