{"_id":"61eb04390dc6e51f61174558","slug":"stupid-to-blame-ipl-for-england-ashes-debacle-says-former-captain-kevin-pietersen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes 2022: केविन पीटरसन बोले- एशेज में हार के लिए आईपीएल दोषी नहीं, इंग्लैंड को 4-0 से शिकस्त मिली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2022: केविन पीटरसन बोले- एशेज में हार के लिए आईपीएल दोषी नहीं, इंग्लैंड को 4-0 से शिकस्त मिली
Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की हार के लिए आईपीएल को दोषी ठहराने को बेवकूफी करार दिया है।
विज्ञापन
केविन पीटरसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंग्लैंड को एक भी जीत नसीब नहीं हुई और 4-0 से सीरीज गंवानी पड़ी। इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम और खिलाड़ियों की आलोचना की थी। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर डेविड गॉवर ने इंग्लैंडके प्रदर्शन के लिए आईपीएल को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की हार के लिए आईपीएल को दोषी ठहराने को बेवकूफी करार दिया है। पीटरसन ने कहा, "आप इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के गर्त में जाने के लिए आईपीएल को दोष नहीं दे सकते।"
विज्ञापन
वहीं गॉवर ने कहा था कि मौजूदा कप्तान जो रूट के पास ऐसे खिलाड़ी थे जो आईपीएल के कारण अनुपलब्ध थे। गॉवर ने कहा, "यह पागलपन है। मैंने इस पर काफी प्रतिक्रिया दी है, इसके लिए इंग्लैंड की क्रिकेट प्रणाली में कमी है। काउंटी क्रिकेट में कुछ खामी है।"
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया एशेज में नए कप्तान पैट कमिंस के साथ मैदान पर उतरी थी। पूर्व कप्तान टिम पेन ने पिछले साल दिसंबर में कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, कमिंस और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और होबार्ट में करारी शिकस्त दी।