{"_id":"60dad254589471282d3bc48d","slug":"stuart-cain-said-80-percent-spectator-will-be-present-during-england-vs-pakistan-third-odi-at-edgbaston","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे वनडे में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी, स्टुअर्ट केन का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुशखबर: इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे वनडे में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी, स्टुअर्ट केन का एलान
Tue, 29 Jun 2021 01:27 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:27 PM IST
सार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे आखिरी वनडे मैच में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। दोनों टीमों के बीच यह अंतिम वनडे मैच 13 जुलाई को बर्मिघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले महीने पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम 8 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की खबर ये हैं कि एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जाने वाला ये अंतिम वनडे मैच होगा। जो 13 जुलाई को खेला जाएगा। वारविकशर के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट केन ने कहा, यह पश्चिमी मिडलैंड में खेलों के लिये अच्छी खबर है कि इतने अधिक दर्शक इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जाने वाले मैच का लुत्फ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
वहीं इस महीने के शुरु में एजबेस्टन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेले गया था जिसमें 70 फीसदी दर्शकों को अऩुमति दी गई। लेकिन इस बार हालात को बेहतर देखते हुए दर्शकों की संख्या में 10 फीसदी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के बाद दोनों देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई को नॉटिंघम में होगा। वहीं 18 जुलाई को लीड्स में दूसरा मैच खेला जाएगा। जबकि तीसरा और अंतिम मैच 20 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा।