फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stuart Broad said that England's aggressive approach would work well in Spin Friendly pitches in Pakistan

ENG vs PAK: स्पिनरों के मददगार वाली पिचों पर कैसी होनी चाहिए इंग्लैंड की शैली? ब्रॉड ने रखी राय

Wed, 02 Oct 2024 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

पाकिस्तान में पिछले दौरे पर मिली सफलता के बावजूद ब्रॉड का कहना है कि ऐसी ही परिस्थितियों में इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड को संघर्ष करना पड़ा था, जहां भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। हालांकि, ब्रॉड ने भरोसा जताया कि मौजूदा टीम के पास स्पिन से निपटने की क्षमता है।

विज्ञापन
Stuart Broad said that England's aggressive approach would work well in Spin Friendly pitches in Pakistan
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम को स्पिनरों के मददगार पिचों पर आक्रामक शैली अपनानी चाहिए। इंग्लैंड ने 2022 में पाकिस्तान को 3-0 से हराया था और अब इंग्लिश टीम एक बार फिर लाल गेंद के प्रारूप में चुनौती पेश करने के लिए तैयार है। पिछली बार इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने दमदार प्रदर्शन किया था और तीन शतक जड़े थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में पिछले दौरे पर मिली सफलता के बावजूद ब्रॉड का कहना है कि ऐसी ही परिस्थितियों में इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड को संघर्ष करना पड़ा था, जहां भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। हालांकि, ब्रॉड ने भरोसा जताया कि मौजूदा टीम के पास स्पिन से निपटने की क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रॉड ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह शैली निश्चित रूप से पाकिस्तान में काम करेगी। वे सकारात्मक और आक्रामक हैं और स्पिन के आगे संघर्ष ना करके बाउंड्री लगाने में भी सक्षम हैं।' ब्रॉड ने पाकिस्तान में नतीजे लाने के लिए आक्रामक क्रिकेट की जरूरत पर जोर दिया, जहां आम तौर पर मैचों के नतीजे आने में पूरे पांच दिन लगते हैं। इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी लाइन अप में क्रिस वोक्स, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, गस एटकिंसन और ब्राइडन कार्से हैं। टीम में मार्क वुड शामिल नहीं हैं जो कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि नियमित कप्तान बेन स्टोक्स अभी भी चोट से उबर रहे हैं। 
विज्ञापन

'इंग्लैंड को शुरुआत से बनाना चाहिए दबाव'
पाकिस्तान क्रिकेट के हालिया प्रदर्शन पर ब्रॉड ने कहा कि मेजबान टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था और इससे इंग्लैंड को बढ़त मिलेगी। ब्रॉड ने कहा, पाकिस्तान अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल रहा है। इंग्लैंड को इसे एक अवसर की तरह लेना चाहिए और शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed