{"_id":"41764c36bfd93e6bc55a028bc6d6a848","slug":"stuart-broad-ashes-series-england-vs-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेजः ब्रॉड की रफ्तार के आगे कंगारू सहमे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेजः ब्रॉड की रफ्तार के आगे कंगारू सहमे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टुअर्ट ब्रॉड की खतरनाक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में संकट में डाल दिया। ब्रॉड ने आठ में पांच विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
ब्रिसबेन में खेले जा रही रिटर्न एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 132 रन के स्कोर पर अपने छह शीर्ष विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन स्टंप्स तक कंगारू टीम ने ब्रैड हैडिन (नाबाद 78) की साहसिक पारी की बदौलत आठ विकेट पर 273 रन बना लिए थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। लेकिन तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की कहर बरपाती गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम को बेहद संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए ब्रॉड के पांच विकेट (65 रन) के अलावा जेम्स एंडरसन ने 61 रन देकर दो विकेट जबकि क्रिस ट्रेमलेट ने 51 रन पर एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैडिन के अलावा मिचेल जॉनसन ने 64 रनों का योगदान दिया। जबकि ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस रोजर्स (1), डेविड वार्नर (49), आलराउंडर शेन वॉटसन (22), कप्तान माइकल क्लार्क (1), जॉर्ज बैली (3) और स्टीवन स्मिथ (31) सस्ते में पवेलियन लौट गए।
शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद ब्रैड हैडिन और मिचेल जॉनसन ने टीम को संभालते हुए सातवें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।