फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Story of Ms Dhoni from Ranchi cricketer to indian captain and thala

MS Dhoni Birthday: रांची का लड़का कैसे बना दुनिया का सबसे सफल कप्तान, जानें धोनी के थाला बनने के सफर

Thu, 07 Jul 2022 03:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने भारत को तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनाया। वहीं, आईपीएल में भी धोनी ने चेन्नई को चार खिताब जिताए हैं। 
 

विज्ञापन
Story of Ms Dhoni from Ranchi cricketer to indian captain and thala
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो चुके हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं। हालांकि, उनके जन्मदिन पर पूरे क्रीकेट जगत में हलचल मची हुई है और दुनियाभर के क्रिकेटर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वो तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। यहां हम धोनी का पूरा सफर बता रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में शुरू हुआ करियर 
साल 2004 के अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पहला मैच खेला था। पहले मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन अगली कुछ पारियों में उन्होंने दिखा दिया वो किस श्रेणी के खिलाड़ी हैं। अगले कुछ साल भारतीय टीम के लिए खास नहीं थे। 2007 में तो टीम इंडिया ग्रु धोनी भारतीय क्रिकेट टीम में आए और जल्द ही वर्ष 2007 विश्व कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इसके बाद धोनी की कप्तानी में युवा भारत दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप खेलने पहुंचा। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली टी20 विश्व कप जीता। 



कप्तान धोनी की कामयाबी का जो सफर यहां शुरू हुआ। वह अभी भी जारी है। 2009 में भारत उनकी कप्तानी में टेस्ट की नम्बर एक टीम बनी। इस बीच आईपीएल की शुरुआत हुई और धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान बनाया गया। 2010 में उन्होंने देहरादून की साक्षी से शादी की और इसी साल आईपीएल का खिताब भी जीता। अगले साल धोनी ने भारत को वनडे विश्व कप में चैंपियन बनाया। दो साल बाद धोनी की अगुआई में ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और धोनी तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान बन गए। 

Story of Ms Dhoni from Ranchi cricketer to indian captain and thala
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
2014 में टेस्ट से संन्यास
2014 में धोनी ने एक चौंकाने वाले फैसला लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया। 2015 में धोनी एक बच्ची के पिता बने। इस समय वो ऑस्ट्रेलिया में वनडे विश्व कप में व्यस्त थे। इस टूर्नामेंट के बाद वो अपनी बेटी जीवा से मिले। जुलाई 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स पर अवैध सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर दो साल का बैन लगा दिया गया और धोनी आईपीएल में नई नवेली टीम पुणे सुपरजाइंट्स के साथ जुड़ गए, जहां वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नही कर पाए।

2016 में महेन्द्र सिंह धोनी पर आयी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई, जिसमें धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए धोनी को पद्मभूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

Story of Ms Dhoni from Ranchi cricketer to indian captain and thala
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
बैन के बाद शानदार वापसी
दो साल के बैन के बाद 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल में वापसी हुई और 2019 में यह टीम फाइनल तक पहुंची। हालांकि, 2020 चेन्नई के लिए सबसे खराब साल रहा और आईपीएल इतिहास में पहली बार यह टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। अगले साल धोनी ने शानदार वापसी की और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। यह चौथा मौका था, जब चेन्नई की टीम आईपीएल का खिताब जीती थी। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लगातार सफल होने के बाद वो तमिलनाडु में खासा लोकप्रिय हो गए और उन्हें थाला नाम मिला, जिसका अर्थ होता है बड़ा भाई। 

2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में धोनी रन आउट हो गए और भारत को जीत नहीं दिला पाए। इसके बाद वो कई सीरीज तक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे और 2020 में कोरोना महामारी आने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। धोनी अब भी आईपीएल खेल रहे हैं और 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद 2023 में अपनी टीम को फिर से चैंपियन बनाकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed