फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Waugh says In subcontinent, players get more leeway in terms of retirement

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, धोनी अब भी महान खिलाड़ी हैं

Sat, 13 Jul 2019 09:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 13 Jul 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Steve Waugh says In subcontinent, players get more leeway in terms of retirement
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है जबकि उप महाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिए ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'यह दिलचस्प है। ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक वॉ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'शायद उप महाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 140 करोड़ लोग आपका अनुसरण कर रहे होते हैं। खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता। वे महान बन जाते हैं, भगवान। इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed