{"_id":"5fb2280c8ebc3e9bd17d9e6b","slug":"steve-smiths-challenge-to-indian-bowlers-said-no-longer-afraid-of-short-balls","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीव स्मिथ की भारतीय गेंदबाजों को चुनौती, कहा- शॉर्ट गेंदों से अब नहीं डरता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टीव स्मिथ की भारतीय गेंदबाजों को चुनौती, कहा- शॉर्ट गेंदों से अब नहीं डरता
Mon, 16 Nov 2020 12:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:49 PM IST
सार
- 17 दिसंबर से एडिलेड में दिन-रात्रि टेस्ट के साथ शुरू होगी चार मैचों की सीरीज
- 01 मैच होगा यह भारतीय टीम का विदेशी सरजमीं पर गुलाबी गेंद से
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया ने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी जो उनकी 71 साल में ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीत थी। पर इस बार भारतीय टीम के लिए यह आसान नहीं है। दो साल पहले (2018) में खेली गई इस सीरीज में मेजबान टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे। यह दोनों गेंद से छेड़छाड़ के चलते एक साल का प्रतिबंध झेल रहे थे। इस बार यह दोनों टीम में वापसी कर चुके हैं, ऐसे में मेहमान टीम के लिए मुकाबला काफी कठिन होगा।
विज्ञापन
चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडिलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मैच से होगी। यह भारत का विदेश में गुलाबी गेंद से पहला जबकि कुल दूसरा मैच होगा। उधर सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी अपने इरादे जाहिर करने शुरू कर दिए हैं। मेजबान टीम खिलाड़ियों ने जहां भारत से पिछली हार का बदला लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है वहीं कई युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेलने को बेताब हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम को गेंदबाजी करना चुनौती : स्वेपसन
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने वाले लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन ने कहा कि वह विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम की विश्व स्तरीय बल्लेबाजी इकाई को गेंदबाजी कर अपने कौशल के परीक्षण का इंतजार कर रहे हैं। स्वेपसन ने अभी टेस्ट पदार्पण नहीं किया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दौरान सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा थे। स्पेपसन भारत के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए चुनी गई टीम का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा,‘आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ चुनौती देना चाहते हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ (बल्लेबाजों) के साथ यहां हैं। मेरे लिए यह एक और चुनौती है। मैं इस लिए भी उत्साहित हूं क्योंकि मुझे एक महान क्रिकेटर के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा।’
विज्ञापन
शॉर्ट गेंदों से अब नहीं लगता डर : स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा। मैंने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे।