फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith warns Indian cricket bowlers, says i dont afraid with short balls

AUSvIND: स्टीव स्मिथ ने दी टीम इंडिया को चेतावनी, बोले- शॉर्ट गेंदों से डर नहीं लगता

Sat, 14 Nov 2020 04:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 14 Nov 2020 04:32 PM IST
सार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वन-डे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलेगी। भारतीय तेज आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हाथ में होगी। उमेश यादव और नवदीप सैनी भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Steve Smith warns Indian cricket bowlers, says i dont afraid with short balls
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई 'रन मशीन' स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से ऑस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा, उन्होंने न्यूज कोर से कहा, 'यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता।'

विज्ञापन


न्यूजीलैंडके खिलाफ पिछले सत्र में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा, 'कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की लेकिन उस तरह नहीं कर पाए, जैसा वेगनेर ने किया था। वह कमाल का गेंदबाज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed