{"_id":"5a192e024f1c1bca678bd97a","slug":"steve-smith-smashes-century-on-ashes-first-test-against-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" AUSvENG: स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब, इंग्लैंड ने गंवाए दो विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvENG: स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब, इंग्लैंड ने गंवाए दो विकेट
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
कप्तान स्टीव स्मिथ (141*) के बेहतरीन शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया और फिर उसे शुरुआती झटके दे दिए हैं। इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 328 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त बनाई। इंग्लैंड के सलामी बल्ल्लेबाज एलिएस्टर कुक दूसरी पारी में भी फ्लाप रहे। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं
एलेस्टर कुक, जो रूट
- फोटो : Daily Mail
बहरहाल, गाबा के मैदान पर शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मार्क स्टोनमैन 19* और कप्तान जो रूट 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़त उतारते हुए अब 7 रन की लीड ले ली है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्श ने अपने टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक पूरा किया
जोस बटलर
- फोटो : ESPN
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी 165/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। स्मिथ और शॉन मार्श (51) ने स्कोर में 10 रन का इजाफा किया। इस दौरान मार्श ने अपने टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक पूरा किया। ब्रॉड ने मार्श को एंडरसन के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता दिलाई।
स्मिथ अंत तक आउट नहीं हुए
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter
इसके बाद टिम पैन (13) को एंडरसन ने बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिराया। मिचेल स्टार्क (6) को ब्रॉड ने क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। पैट कमिंस ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ 66 रनों की साझेदारी की। कमिंस ने 42 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने अंतिम विकेट के लिए नाथन लायन के साथ 30 रन जोड़े। स्मिथ अंत तक आउट नहीं हुए। उन्होंने नाबाद 141 रन बनाए।